Uncategorized

वन मंत्री ने पीजी कॉलेज कवर्धा के परिसर में 4 लाख रुपए की लागत से बोटानिकल गार्डन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

वन मंत्री ने पीजी कॉलेज कवर्धा के परिसर में 4 लाख रुपए की लागत से बोटानिकल गार्डन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

बोटानिकल गार्डन निर्माण होने से विद्यार्थियों के अध्ययन में होगी सुविधा

कवर्धा । प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने पीजी कॉलेज कवर्धा के परिसर में 4 लाख रुपए की लागत से बोटानिकल गार्डन निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया। वन मंत्री श्री अकबर ने कहा कि कॉलेज परिसर में बोटानिकल गार्डन निर्माण होने से विद्यार्थियों के अध्ययन में सुविधा होगी। विद्यार्थी इसके माध्यम से प्रैक्टिकल अध्ययन कर सकेंगे। इसके निर्माण होने से विभिन्न प्रकार के पेड़दृपौधे के अध्ययन में सहायक सिद्ध होगा। शासन द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके तहत महाविद्यालयों में सुविधाएं मुहैया कराया जा रहा है। जिससे विद्यार्थियों को लाभ भी मिल रहा है। भूमिपूजन कार्यक्रम में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंन्द्राकर, श्री नीलकंठ चंन्द्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम, राज्य योग आयोग के सदस्य श्री गणेश योगी, श्रीमती गंगोत्री योगी, श्री कलीम खान, श्री मोहित महेश्वरी, श्री राजेश माखीजानी, श्री फिरोजखान, श्रीमती सावित्री साहू श्री राजकुमार तिवारी, श्री प्रमोद लुनिया, कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधिगण विशेष रूप से उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button