आरटीआई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए समय सारिणी जारी

कवर्धा,डी एन योगी

कवर्धा,,, । जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष भी आरटीआई के तहत निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत वर्ष 2022-23 के लिए निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन एवं समय-सारणी जारी की गई थी। वर्तमान में प्रथम चरण के लिए जारी की गई है। ऑनलाइन ओवदन कर आवेदन की हार्ड कापी 16 मई से 31 मई 2022 तक संबंधित नोडल अधिकारी को प्रस्तुत करना होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम चरण स्कूल पंजीयन के लिए 15 फरवरी 2022 से 15 मार्च 2022, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन 15 फरवरी 2022 से 15 मार्च 2022, छात्र पंजीयन 17 मार्च 2022 से 15 मई 2022, नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच 16 मई 2022 से 31 मई 2022, लाटरी एवं आबंटन 3 जून 2022 से 15 जून 2022, कुल दाखिला प्राक्रिया 16 जून 2022 से 30 जून 2022 तक निर्धारित है। इसी तरह द्वितीय चरण में छात्र पंजीयन के लिए 1 जुलाई 2022 से 25 जुलाई 2022 तक, नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच 26 जुलाई 2022 से 25 जुलाई 2022 तक, लाटरी एवं आबंटन 27 जुलाई 2022 से 2 अगस्त 2022 तक और स्कूल दाखिला प्राक्रिया 3 अगस्त 2022 से 14 अगस्त 2022 तक निर्धारित किया गया है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़