कवर्धादेश

चरडोंगरी में निकली मतदाता जागरूकता रथ

कवर्धा : लोकसभा निर्वाचन के लिए चलाई जा रही है मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत कवर्धा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत चरडोंगरी में मतदाता जागरूकता रथ निकाली गई। इस रथ के माध्यम से मतदाताओं को अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। इसका आयोजन जनपद पंचायत द्वारा किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और चल कबीरधाम मतदान करे बर तथा शत-प्रतिशत मतदान लक्ष्य कबीरधाम के नारे को बुलंद किया। मतदाता जागरूकता रथ के जरिए लोगों को लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव के लिए मतदान तिथि 18 अप्रैल को सुबह 7 बजे से सायं 5 बजे तक अवश्य रूप से मतदान करने की अपील की गई।
Spread the love

Related Articles

Back to top button