प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता की गणना हेतु छत्तीसगढ़ शासन के सीनियर मंत्री मोहम्मद
अकबर से हुई चर्चा .- मुख्यमंत्री से बात करने का दिया आश्वासन
रायपुर,,डी एन योगी

रायपुर,,स्थानांतरित शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रांतीय संरक्षक नरेन्द्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ मंत्री वन एवं पर्यावरण मोहम्मद अकबर से मिलकर
बताया कि किस प्रकार से संयुक्त संचालक शिक्षा के द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग के नियमों का उल्लंघन वरिष्ठता निर्धारण में किया जा रहा है , किस प्रकार से स्थानांतरण पर आए शिक्षकों की वरिष्ठता का निर्धारण कार्यभार ग्रहण की तारीख से किया जा रहा है।
प्रतिनिधि मंडल को मंत्री जी ने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री के उत्तर प्रदेश से वापस आते ही उनसे चर्चा करूँगा , साथ ही साथ इस संबध में तत्काल पत्र लिखकर उन्होंने सी एम को अग्रेषित किया ।
माननीय मंत्री मोहम्मद अकबर कवर्धा क्षेत्र से विधायक भी हैं इसलिये उनके विधानसभा क्षेत्र के भी शिक्षक उपस्थित थे।
*नियमों का दिया हवाला*
प्रांतीय संरक्षक नरेन्द्र सिंह ठाकुर ने मंत्री जी को अविभाजित मध्यप्रदेश के समय प्रकाशित राजपत्र एवम छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र 16 अप्रैल 2007 का उदाहरण दिया ।
वरिष्ठता का निर्धारण करते समय स्थानांतरित शिक्षकों की वरिष्ठता उनके नियुक्ति वर्ष के अंत मे स्थानांतरित जिले अथवा विकासखण्ड में होनी चाहिये ।
*कुछ संघटन कर रहे हैं विरोध*
नरेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि हम अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं जिस भी संगठन को जिस स्तर पर विरोध करना हो कर लें शिक्षक सब देख रहा रहे हैं।कौन साथ है कौन नही ऐसे संगठनों का तत्काल साथ छोड़ने की अपील भी की गई है ।
अगर हम 5 लोग भी होंगे तो संघर्ष करते रहेंगे
जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे अंतिम निर्णय या तो सरकार करेगी या न्यायालय बता देगा
*सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा से हुई बात* अमित जोगी ने की विशेष पहल जिसके शिक्षकों ने जताया आभार। नरेन्द्र सिंह ठाकुर के आग्रह पर जोगी कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मरवाही ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के वरीष्ठ अधिवक्ता एवम कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा से फोन पर चर्चा कर इस प्रकरण पर अपीयर होने का आग्रह किया जल्द ही उनको ब्रीफ किया जाएगा । हम हर हद पार कर देंगे अपने हक की लड़ाई में ।
प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला से भी अमित जोगी जी ने फोन पर चर्चा कर बात की और और उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराया ।
आज की चर्चा में कोर्ट और सड़क पर लड़ाई लड़ने की योजना बनी है ।
प्रतिनिधि मंडल ने के. के साहू , पूर्णिमा सेठ, उर्मिला साहू, रामचन्द महोबिया , नागरची मैडम , प्रमोद झा, गायत्री साहू सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
नरेन्द्र सिंह ठाकुर
प्रांतीय संचालक
9424154333

Spread the love

You missed