कवर्धा

केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने 31.33 लाख रूपये के स्वर्गधाम(मुक्तिधाम) के सौंदर्यीकरण कार्य का किया अवलोकन

केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने 31.33 लाख रूपये के स्वर्गधाम(मुक्तिधाम) के सौंदर्यीकरण कार्य का किया अवलोकन

कवर्धा, । प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज कवर्धा प्रवास के दौरान सकरी नदी के किनारे स्थित स्वर्गधाम(मुक्तिधाम) के सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन किया। राज्य शासन द्वारा इसके लिए 31 लाख 33 हजार रूपये स्वीकृति किये गये है। केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने मुक्तिधाम में सौंदर्यीकरण कार्य के लिए नगर पालिका परिषद कवर्धा को अपनी बधाई दी। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा ने केबिनेट मंत्री को मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण के लिए भविष्य की कार्य योजना के संबंध में अवगत कराया।
पर श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री कलीम खान, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, उपाध्यक्ष जमील खान, श्री मुकुंद माधव कश्यप, श्री मुखीराम मरकाम, पार्षद श्री मोहित महेश्वरी, श्री अशोक सिंह, सुनील साहू, एल्डरमेन श्री दलजीत पाहुजा, श्री कौशल कौशिक, श्री कन्नू सोनी, श्री जाकिर चौहान, श्री राजेश मखीजानी, श्री अगमदास अनंत, सुधीर केशरवानी, आकाश केशरवानी, श्री प्रशांत परिहार, तुकेश्वर साहू, टेकसिंग चंद्रवंशी, श्रीमती रानू दुबे, श्री वीरेन्द्र जांगड़े, श्री लक्की कादरी, निज सहायक श्री कीर्तन शुक्ला, विधायक कार्यालय के श्री संजय वर्मा, श्री राजीव पटेल, श्री रामचरन खुसरो, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, वनमंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button