नारायणपुर

आईपीएस श्री गिरिजा शंकर जायसवाल ने जिला नारायणपुर के 06 उप निरीक्षकों को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद किया पदोन्नत

जिला-नारायणपुर,कबीर क्रांति
आईपीएस श्री गिरिजा शंकर जायसवाल ने जिला नारायणपुर के 06 उप निरीक्षकों को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद किया पदोन्नत

पुलिस मुख्यालय, रायपुर के निर्देशानुसार राज्य भर से 78 उप निरीक्षक को निरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति प्रदान किया गया। उक्त पदोन्नति प्रक्रिया के तहत जिला नारायणपुर के 06 उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति का लाभ मिला है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 26.01.2022 को पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल द्वारा श्री उपेन्द्र कुमार शाह, श्री प्रहलाद साहू, श्री सुनील कुमार सिंह, श्री नरेश कुमार सलाम, श्री हरिनाथ रावत, श्री द्वारका मण्डावी को उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर स्टार लगाकर विभागीय पदोन्नति दिया गया। श्री जायसवाल ने पदोन्नति प्राप्त सभी अधिकारियों को शुभकामना देते हुए भविष्य में उत्कृष्ट कार्य करने प्रेरित किया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button