कवर्धादुर्ग

जागव बोटर” (जाबो) कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से त्रि स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2021 के लिए मतदान प्रकिया में आसानी तथा सभी मतदाताओं को मतदान का महत्व एवं प्राक्रिया की जानकारी देने के लिए ”जागव बोटर” (जाबो) कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्य का प्रचार प्रसार करने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
जारी आदेश के अनुसार कवर्धा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चेतन पाण्डेय (मो. 9329408426), सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार वर्मा (मो. 7987463496), बोड़ला जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री केशव राम वर्मा (मो. 9977644674) और पंडरिया जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पन्नालाल धु्रव (93400777672) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी नोडल अधिकारी आयोग की ओर से जारी निर्देशानुसार ही ”जागव बोटर” (जाबो) कार्यक्रम के तहत निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले मतदान कार्य का प्रचार प्रसार करेंगे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button