कवर्धादुर्ग

वाहन चालक प्रशिक्षण हेतु 16 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

वाहन चालक प्रशिक्षण हेतु 16 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

कवर्धा, । अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 8 वीं उत्तीर्ण युवाओं को निःशुल्क वाहन प्रशिक्षण प्रदाय करने के लिए 30 नवंबर 2021 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक आवेदक नियत तिथि एवं कार्यालयीन समय में पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय कबीरधाम में आवेदन जमा कर सकते है।
ज्ञात है कि अनुसूचित जाति के लिए निर्धारित लक्ष्य 10 पद तथा अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित लक्ष्य 10 कुल 20 अभ्यर्थी के लिए निःशुल्क वाहन प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाना है। अभ्यर्थियों का चयन 8 वीं के परीक्षाफल मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। आवेदक गरीबी रेखा के नीचे शासन द्वारा जारी गरीबी रेखा की सूची वर्ष 2002 शामिल परिवार में होना चाहिए। अभ्यर्थियों को छ.ग.राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु प्रशिक्षण वर्ष के 01 जुलाई को 18 से 35 वर्ष के मध्य होना चाहिए।
समाचार क्रमांक-864/गुलाब ड़डसेना/ढाले

Spread the love

Related Articles

Back to top button