कवर्धा कांड पर सरकार सख्तः आरोपी सलमान और रेहान पर कसा शिकंजा, दोनों होंगे जिलाबदर

कवर्धा। कवर्धा में महीना भर पहले लोहारा चाैक पर लगे धार्मिक झंड़े को निकालकर फेंकने और हिंदु-मुस्लिम समुदाय के बीच विवाद पैदा करने वाले आऱोपियों के खिलाफ सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। इस मामले के दो प्रमुख आरोपी सलमान खान और रेहान उर्फ साहिल खान के खिलाफ शिंकजा कसने की बारी है। इन दोनों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कबीरधाम की रिपोर्ट पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा-3, 6 के अन्तर्गत कार्यवाही कर जिला बदर करने का नोटिस जारी किया है। दोनों आरोपियों अशांति फैलाने संबंधी मामले में अदालत से जमानत मिल गई है, लेकिन माना जा रहा है कि इनके खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही होना तय है।
सलमान के खिलाफ नोटिस में गंभीर तथ्य

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम ने इस संबंध में 5 नवंबर को पेश किए गए प्रतिवेदन में कहा है कि दिनांक 3.अक्टबर को लोहारा नाका कवर्धा में डिवाईडर में लगे धार्मिक झण्डा को निकालकर फेंक देने पर हिन्दु समुदाय एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों के मध्य गाली-गलौच, मारपीट कर, सांप्रदायिक दंगा कर निजी एवं शासकीय संपत्ति को तोडफोड कर नुकसान पंहुचाने एवं कवर्धा शहर का सांप्रदायिक साैहार्द बिगाड़ने पर आपके विरुद्ध थाना कवर्धा में अलग अलग धाराओं के तहत अपराध कायम किए गए हैं। इसकी जांच की जा रही है। इस घटना के पश्चात नगर में लोक शांति स्थापित करने हेतु जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर जिला कबीरधाम के द्वारा 3 अक्टूबर को कवर्धा नगर में धारा 144 लागू किया गया जो अब भी लागू है। 3 अक्टूबर को घटित घटना के विरोध में विभिन्न हिंदु संगठनों के द्वारा दिनांक 5 अक्टूबर 21 को कवर्धा शहर में धरना प्रदर्शन, चक्काजाम कर जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर कबीरधाम के आदेश का उल्लंघन कर नगर के मुस्लिम समुदाय के विभिन्न मोहल्लों में जाकर सांप्रदायिक नारेबाजी कर मुस्लिम समुदाय के लोगों के घरों में, दुकानों एवं वाहनों में तोड़फोड़ कर तथा शासकीय संपत्ति को तोडफोड कर सांप्रदायिक दंगा किये हैं। प्रकरण में सलमान आरोपी है। पांच अक्टूबर को घटना के पश्चात कवर्धा जिला की शांत छवि प्रभावित हुई है। उक्त घटना के बाद से ही हिन्दु समुदाय एवं मुस्लिम समुदाय के मध्य सामाजिक सौहाद्र बिगड़ा है, दोनो पक्षों में आक्रोश व्याप्त है, स्थिति संवेदनशील बनी हुई।
रेहान पर भी जिला बदर का फंदा

मामले के दूसरे आरोपी रेहान उर्फ साहिल खान के खिलाफ जारी नोटिस में उसके द्वारा अपराध में की गई भागीदारी से संबंधित तथ्य सामने लाए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह आरोपी भी सलमान के साथ वारादात में पूरी तरह शामिल था। इस आरोपी के खिलाफ भी -छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा-3, 6 के अन्तर्गत कार्यवाही कर जिला बदर करने की अनुशंसा की गई है। कहा गया है कि 5 अक्टूबर की घटना के बाद कवर्धा की शांति छवि प्रभावित हुई है। रेहान व सलमान के लिए नोटिस में कहा गया है कि इन परिस्थितियों में उऩका जिले के अंदर रहना कठिन परिस्थिति पैदा कर सकता है। इस संंबंध में शहर के सभा अपराधियों के रिकार्ड निकाले जा रहे हैं। इनके खिलाफ जिला प्रशासन द्वार कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़