धारदार हथियार (चाकू) से हमला करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा।

आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर धारा- 294,323,324, 307, 506बी भा.द.वि. 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया सलाखों के भीतर।

कबीरधाम जिले के थाना सिटी कोतवाली में सूचना प्राप्त हुआ कि रेंगाखार खुर्द थाना सिटी कोतवाली कवर्धा मे लड़ाई झगड़ा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति के द्वारा दूसरे व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया गया है, जिस पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा तस्दीक करने मौके पर पहुंच कर आवश्यक जानकारी लेने पर जानकारी प्राप्त हुआ कि दिनांक-05/11/2021 को शाम के समय एक युवक सोनू खान उर्फ मक्खी के द्वारा गाँव के रास्ते से किसी महिला को साथ लेकर वापस आ रहा था। तभी गाँव के रास्ते में जमा भीड़ के द्वारा उससे पूछताछ किया गया कि तुम कहां से आ रहे हो और इस बात पर धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया, विवाद बढ़ने पर भीड़ से अलग होकर सोनू खान के द्वारा चाकू निकालकर हमला किया गया जिससे एक व्यक्ति भुवन साहू उम्र 30 वर्ष साकिन रेंगाखार खुर्द थाना सिटी कोतवाली कवर्धा को गंभीर चोट आ गया जिस पर तत्काल उक्त व्यक्ति को जिला अस्पताल उपचार हेतु भर्ती करा आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर अपराध क्रं. 863/21 दर्ज कर विवेचना में लिया गया एवं मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को अवगत कराया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्री बी. आर. मण्डावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के आरोपी मो. कासिम उर्फ सोनु ऊर्फ मक्खी खान निवासी नवाब मोहल्ला कवर्धा से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार तलवारनुमा चाकू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी का कृत्य अपराध धारा- 294,323,324, 307, 506बी भा.द.वि. 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत होना पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में उप. निरीक्षक गीतांजली सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक कौशल साहू, प्र.आर. 324 राजकुमार चंद्रवंशी, प्र.आर.विकांत गुप्ता, आर.236 सुमंत पडवार का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़