
जिला प्रेस क्लब कबीरधाम का चुनाव संपन्न हुआ,
,प्रकाश वर्मा पुनह बने जिला प्रेस क्लब कवर्धा के अध्यक्ष
कवर्धा, -डी एन योगी संपादक कबीर क्रांति
कवर्धा,: कार्यकाल समापन के पश्चात कबीरधाम जिला प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को अवगत कराई गई थी और प्रातः 10:00 बजे जिला प्रेस क्लब कवर्धा में आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष प्रकाश वर्मा के उपस्थिति पर बुलाई गई थी उपस्थित सभी सदस्यों को बैठक का एजेंडा निम्न हैं बताई गई थी जीसमे प्रेस क्लब का चुनाव व नए सदस्य शामिल करना मुख्य बिंदु है !
उपस्थित सदस्यों को एजेंडे पर चर्चा करने आमंत्रित किया गया था उक्त सदस्यों के द्वारा चुनाव कराना सहमति बनी थी और सभी सदस्यों का एवं पदाधिकारियों का कार्यप्रणाली संतुष्टि जनक रहा जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा के द्वारा पत्रकारों के विकास के लिए लगातार संघर्ष भी रहा है इसी का परिणाम है पत्रकारों को आवास के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से टोकन मनी पर भूमि आवंटित कराने आग्रह किया गया था जिसे स्वीकार करते हुए डॉ रमन सिंह ने जिला अध्यक्ष प्रकाश वर्मा के अगवाई पर सहकारी समिति निर्माण कराते हुए टोकन मनी से पत्रकारों को आवास के लिए भूमि आवंटित करने पत्र जारी किया है ! पत्र जारी किया है उक्त पत्र के आधार पर जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा सचिव विजय धृतलहरे के सतत प्रयास से पत्रकारों को आवास मिलने का संभावना प्रबल बन गई है वर्तमान सरकार के कवर्धा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर जिसे बीते दिनों प्रकाश वर्मा की अगुवाई पर पत्रकारों के दल ने मुलाकात उनके निवास रायपुर जाकर किया था जिसमें पत्रकारों ने मांग किया है भूमि उपलब्ध कराने इस पर मंत्री मोहम्मद अकबर ने नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा कवर्धा कलेक्टर श्री रमेश शर्मा को भूमि पत्रकारों के लिए चिन्हाकिंत कर जिला अध्यक्ष को अवगत कराने निर्देश किया था और भूमि उपलब्ध होने के बाद विधिवत सहकारी समिति से पंजीकृत संस्था के पत्र पर मंत्री को आवेदन करने कहा गया था इस कड़ी में जिला प्रेस क्लब कबीरधाम ने पहल करना प्रारंभ कर दिया है और कलेक्टर श्री रमेश शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा से मुलाकात करने और भूमि चिन्हकिंत कराने के लिए पहल जारी है । किंतु पत्रकारों ने इसी बीच
जिला प्रेस क्लब का कार्यकाल समाप्त होने के कारण पुनः निर्वाचन करने चर्चा हुई थी
इसी का पालन करते हुए आज जिला प्रेस क्लब कबीरधाम का चुनाव कराया गया जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वमान्य पूर्व के सभी पदाधिकारियों को यथावत बने रहने के लिए प्रस्ताव किया जिसे सर्व सहमति से पारित करते हुए जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रकाश वर्मा उपाध्यक्ष अमिताभ नामदेव छत्रपाल सिंह ठाकुर अशोक मानिकपुरी, महासचिव डीएन योगी यशवंत सिंह ठाकुर सचिव विजय कुमार धृतलहरे देवेंद्र चंद्रवंशी सह सचिव आदिल खान कार्यालय प्रभारी रशीद कुरेशी आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई है वही सभी पूर्व पदाधिकारी व सदस्य यथावत अपने पदों पर बने रहने प्रस्ताव पास किया गया है !
और जिला प्रेस क्लब में नए सदस्यों को भी आवेदन करने आमंत्रित किया गया है! नए सदस्य जिला प्रेस क्लब का जो भी सदस्य बनना चाहेगा उन्हें अपना सभी दस्तावेज के साथ सचिव विजय कुमार धृतलहरे उपाध्यक्ष अमिताभ नामदेव अध्यक्ष प्रकाश वर्मा को आवेदन कर सकते हैं !जिनकी आवेदन पर शीघ्र विचार कर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी आज के बैठक में चुनाव प्रक्रिया बहुत शांतिपूर्ण और सौहार्द भरे माहौल में पूर्ण हुआ है वही पत्रकारों ने जोराताल जेल घर के पीछे भूमि चिन्हकिंत होने का सूचना प्राप्त किया है! जिसके लिए आगे की कार्यवाही हेतु शीघ्र जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा व अन्य पदाधिकारियों के टीम ने कलेक्टर नगर पालिका अध्यक्ष व मंत्री से मिलकर कार्यवाही कराने की बात कही है ! जिला प्रेस क्लब के चुनाव का दायित्व अमिताभ नामदेव व छत्रपाल सिंह ठाकुर को दिया गया था! जिनकी नेतृत्व में आज चुनाव संपन्न कराया गया है वही संचालन आदिल खान ने किया है।



