कवर्धा

भारतमाता प्रतिमा सौंदर्यीकरण स्थल का लोकार्पण कल मो.अकबर करेगें

भारतमाता प्रतिमा सौंदर्यीकरण स्थल का लोकार्पण कल मो.अकबर करेगें

नपाध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया

कवर्धा-कैबिनेट मंत्री व विधायक मोहम्मद अकबर कल भारतमाता सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण एवं विधायक निधि से निर्मित होने वाले वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी चौक का भूमिपूजन करेगें। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने दोनो स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कैबिनेट मंत्री व विधायक मोहम्मद अकबर कल दिनांक 07 सितंबर को दोपहर में भारतमाता प्रतिमा सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण व घोठिया मार्ग में निर्मित होने वाले वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी चौक का भूमिपूजन करेगें। उन्होनें बताया कि भारतमाता प्रतिमा सौंदर्यीकरण स्थल में भारतमाता की प्रतिमा को सम्मानपूर्वक पीछे हटाकर सामने भाग में सौंदर्यीकरण कार्य के तहत गार्डनिंग, लाईटिंग सहित अन्य कार्य कराया गया है कार्य पूर्ण उपरांत कल 9 सितंबर को लोकार्पण किया जायेगा।
*नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दिये निर्देश*
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने भारतमाता प्रतिमा सौंदर्यीकरण स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होनें उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सौंदर्यीकरण स्थल को आकर्षक विद्युत लाईटों से सजाया जाकर दीवारों का आकर्षक रंगरोगन कार्य करें ताकि वहां की सुंदरता में चार चांद लग सके। आकर्षक पेंटिंग से भारतमाता सौंदर्यीकरण स्थल के आसपास को सजाया जा रहा है भारतमाता की मूर्ति, पाथवे, गार्डनिंग सहित अन्य स्थलों की साफ-सफाई की जा रही है।
*10 लाख की लागत से बनेगा रानी अवंति बाई चौक*
कैबिनेट मंत्री व विधायक मोहम्मद अकबर ने अपने निधि से वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी चौक का निर्माण किये जाने हेतु 10 लाख रू. की स्वीकृति प्रदान किया गया था विधायक निधि से निर्मित होने वाले अवंति बाई लोधी चौक का भूमिपूजन कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर करेगें। नपाध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि विधायक निधि 10 लाख रू. की लागत से चौक का निर्माण होगा। जिसमें एस.एस.रेलिंग कार्य, कॉपर ग्रास, पाथवे निर्माण, सोलहर लाईट सहित अन्य कार्य कराये जायेगे। उन्होनंे बताया कि ठेकेदार को कार्य प्रारंभ किये जाने हेतु कार्यादेश जारी किया जा चुका है कल भूमिपूजन उपरांत कार्य भी प्रारंभ हो जायेगा।
निरीक्षण अवसर पर नपाध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा के साथ पार्षद सुनील साहू, कौशल कौशिक, बिलाल खान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे, उपअभियंता विरेन्द्र नवघरे, सुश्री तेजस्विनी जिरापुरे उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button