कवर्धादुर्ग

IPS श्री मोहित गर्ग बेहतरीन कुशल प्रशासनिक क्षमताओं से युक्त, त्वरित निर्णय लेने में दक्ष और मानवीय संवेदनाओं से युक्त पुलिस अधिकारी हैं।

IPS श्री मोहित गर्ग बेहतरीन कुशल प्रशासनिक क्षमताओं से युक्त, त्वरित निर्णय लेने में दक्ष और मानवीय संवेदनाओं से युक्त पुलिस अधिकारी हैं।,,,,,हुलेशवर जोशी

कवर्धा,,डी एन योगी कबीर क्रांति

श्री मोहित गर्ग (IPS) सर के अधीनस्थ लगभग 11 महीने तक सेवा करने का अवसर मिला; मैंने पाया कि सर एक कुशल प्रशासनिक क्षमताओं से युक्त पुलिस अधीक्षक के साथ बेहतरीन इंसान भी हैं। सर का मानना रहा है कि नक्सलवाद की समाप्ति हथियार और बदले की भावना से नहीं बल्कि वैचारिक परिवर्तन, शिक्षा और रोजगार के माध्यम से किया जा सकता है।

मैं मोहित सर से सबसे अधिक प्रभावित तब हुआ जब पिछले साल उन्होंने लगभग 300 अधिकारी/कर्मचारियों को उनके इच्छा के अनुरूप थानों/कैम्प और लाइन में पदस्थापना दी थी। सर का मानना है कि जवानों को उनके इच्छानुसार Location में पदस्थापना देने से कार्य की गुणवत्ता में अभूतपूर्व परिवर्तन आते हैं। हालांकि उन्होंने पदस्थापना के दौरान पोस्टिंग लोकेशन की रोटेशन (संवेदनशील से अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील से संवेदनशील और जवानों की समस्या का ख़्याल रखा।) मैंने अपनी 16 साल की सेवा में पहली बार पाया कि अधिकारियों की पूर्व ब्रीफिंग के फलस्वरूप अतिसंवेदनशील इलाके में पदस्थापना पाने वाले जवान भी संतुष्ट दिखे और बिना आंतरिक दुःख के अपनी नवीन पदस्थापना में तैनाती के लिए चले गए।

मैंने इन 11 महीने में देखा सर ने कभी भी किसी जवान से दबावपूर्ण काम नहीं लिया, न कभी किसी अवसर पर जहाँ मानवीय गुणों के आधार पर स्वाभाविक गुस्सा आते हैं ऐसे स्थिति में भी गुस्सा करते हुए नहीं देखा।

मैंने अबूझमाड़ पीस मैराथन 2021 के दौरान उन्हें बड़े नजदीक से देखा और समीक्षा किया, वे वास्तव में बेहतरीन कुशल प्रशासनिक क्षमताओं से युक्त और त्वरित निर्णय लेने में दक्ष और मानवीय संवेदनाओं से युक्त हैं। मैराथन के दौरान मैंने बच्चों, छात्रों और खिलाड़ियों के प्रति उनके प्रेम को देखा। मोहित सर अपने आप में अद्वितीय इंसान हैं।

श्री मोहित सर के कुशल नेतृत्व और RI श्री दीपक कुमार साव सर के कार्यों ने नारायणपुर पुलिस को Social Policing और Frends Police में नए कीर्तिमान स्थापित करने में अहम भूमिका अदा किया है। आप दोनों के विशेष योगदान के फलस्वरूप ही नारायणपुर में इकलौता पिकनिक स्पॉट शांत सरोवर (बिंजली डेम) का सौंदर्यीकरण हुआ है वहीं आपके मार्गदर्शन में प्राचीन पहाड़ी मंदिर के सौंदर्यीकरण के साथ साथ जिला नारायणपुर में विकास कार्यों को गति मिली है।

मैं श्री मोहित गर्ग सर को उनके पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम के रूप में नवीन पदस्थापना के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूँ। सर आपके साथ पुनः सेवा का अवसर मिले इन्हीं शब्दों के साथ पुनः ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।

(हुलेश्वर जोशी)
प्रधान आरक्षक,
जिला पुलिस, नारायणपुर

Spread the love

Related Articles

Back to top button