कवर्धादुर्ग

पण्डरिया पुलिस की मानवीय पहल। ईलाज के अभाव में भटकता रहा 10-12 वर्षो तक जिसकी पुलिस ने ली सुध।

पण्डरिया पुलिस की मानवीय पहल।

ईलाज के अभाव में भटकता रहा 10-12 वर्षो तक जिसकी पुलिस ने ली सुध।

कवर्धा,डी एन योगी

कवर्धा,,मानसिक रोगी नारायण साकत पिता जोहन साकत उम्र 28 वर्ष ग्राम दलपीकला थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम छग जो विगत 10-12 वर्षो से विक्षिप्त था, उनके परिजन अर्थिक तंगी के चलते उपचार नहीं करा पा रहे थे, कि थाना पण्डरिया पुलिस को पता चने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव के द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारी को इस संबंध में अवगत कराकर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशनुसार उक्त मानसिक रोगी को उपचार हेतु नियमानुसार डाक्टरी परीक्षण कराकर माननीय मजिस्ट्रेट महोदय के समक्ष पेश कर माननीय मजिस्ट्रेट महोदय के आदेशानुसार दिनांक 02-07-21 को शासकीय पुलिस वाहन से ले जाकर राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया है। जहां उक्त विक्षिप्त व्यक्ति का उपचार चल रहा है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button