
पंडरिया पुलिस के द्वारा 02 सटोरिया पर की गई कार्यवाही।
अलग-अलग स्थानो से पुलिस टीम के द्वारा 2000/ रु, नगदी रकम एवं सटटा पटटी जप्त किया गया।
कवर्धा,,,कबीर क्रांति
कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री नरेन्द्र कुमार बेंताल के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक श्री मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में दिनांक 21.06.2020 को जुर्म जरायम पतासाजी हेतु थाने की टीम को टाउन / देहात रवाना किया गया था दौरान भ्रमण के मुखबीर से सूचना मिला कि बैरागपारा पंडरिया में अलग अलग स्थान में आरोपी मनहरण पिता पुदम मानिकपुरी उम्र 47 साल सा.बैरागपारा पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम ने अपने दुकान के सामने सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन अर्जित कर रहा था जिसके कब्जे से 1450 / रु एवं आरोपी धर्मेंद्र कुमार पिता पूनराम धुर्वे उम्र 36 साल सा.बैरागपारा पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरथाम को जो अपने घर के सामने सटटा पटटी लिखकर अवैध धन अर्जित कर रहा था। जिनके कब्जे से 550 / रु कुल 2000 / रुपये नगदी रकम एवं 02 नग सटटा पट्टी , 02 नग डाटपेन जप्त किया गया, तथा थाना पंडरिया के (1)अपराध क्रमांक- 202 / 21 धारा 04 क सटटा एक्ट एवं (2)अपराध क्रमांक-203 / 21 धारा 04 क सटटा एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई। इस कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव , सउनि रघुवंश पाटिल , प्र.आर .85 राजकुमार कुशवाहा , आर .511 रणबाग सिंह , आर . 873 शत्रुहन साहु , म.आर .26 मीना शर्मा , नायक चमन सिंह एवं सैनिक जेठूराम , चालक अश्वनी पात्रे का सराहनीय योगदान रहा है ।




