जिला कांग्रेस ने कवर्धा में महंगाई के खिलाफ़ चक्का जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

जिला कांग्रेस ने कवर्धा में महंगाई के खिलाफ़ चक्का जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
कवर्धा,डी एन योगी कबीर क्रांति
कवर्धा,,:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष *मा. मोहन मरकाम जी* ,छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मा. *मोहम्मद अकबर भाईजी* , कबीरधाम जिला के प्रभारी *डाँ. थानेश्वर पाटिल* जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष *नीलू चंद्रवंशी* द्वारा चक्का जाम का कार्यक्रम ब्लॉक स्तर पर कराया, जिसमें कवर्धा के रायपुर रोड में भी कार्यकर्ताओं द्वारा चक्का जाम कर महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला उपाध्यक्ष ईश्वर शरण वैष्णव ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष होरी राम साहू रामचरण पटेल चोवा राम जोहन खाण्डे साहू आकाश केशरवानी कृष्णा कुमार नामदेव कृष्णा साहू नीलकंठ साहू पद्मा राजपूत तारिणी ठाकुर शेख अनवरी रोशनी खान रानू दुबे लक्ष्मी सत्यवंशी सत्येंद्र वर्मा सुखदास पटेल मणिकांत त्रिपाठी जोहान खांडे राहुल सिन्हा शुभम साहू नीलम साहू हुकुम सिंह राघव रोशनी मरावी प्रभा चंद्रवंशी सुनीता चौहान फूलवती डहरिया राम कौशिक सहित अन्य सभी कांग्रेसी उपस्थित रहे।




