मुख्यमंत्री जी का निर्देश, कोरोना संकट से निपटने कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे निगरानी :- नीलू चंद्रवंशी
मुख्यमंत्री जी का निर्देश, कोरोना संकट से निपटने कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे निगरानी :- नीलू चंद्रवंशी
कवर्धा :- मुख्यमंत्री माननीय *भपेश बघेल जी,* माननीय *पी एल पुनिया जी,* प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष *माननीय मोहन मरकाम जी* एवं वन मंत्री *मोहम्मद अकबर जी* ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला के जिला कांग्रेस अध्यक्षों/ कांग्रेस विधायकों की वर्चुअल मीटिंग लेकर जिला अध्यक्षों को दिशा निर्देश देते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अभी हमारे प्रदेश में कोरोना संक्रमण की महामारी बढ़ते क्रम में है बहुत सारे जिले में लॉक डाउन हो गया है कुछ जिले में कोरोना संक्रमण अधिक फैला है जिससे निपटने के लिए मुख्यमंत्री माननीय *भूपेश बघेल जी* एवं *मोम्मद अकबर जी* ने कांग्रेस पाटी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दिया है और कहा है कि कांग्रेस के नगरीय निकाय के कार्यकर्ता नगरीय निकाय में और ग्राम पंचायत के कार्यकर्ता अपने अपने पंचायतों मे निगरानी रखने का निर्देश किये है, कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रवासी मजदूर/ कामगार वापस लौटेंगे जिसके सभी नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों में कवरेन्टीन सेंटर बनाया जाना है जिसके लिए नगर पालिका, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत के 15 वें वित्त योजना से खर्च किया जाना है प्रवासी मजदूरों को कवरेन्टीन सेंटर में रुकने के लिए उनकी मूलभत व्यवस्था एवं उनको किसी भी प्रकार की समस्या न हो का निगरानी करने की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता को दी जाती है कार्यकर्ता सतत निगरानी करे, हमारे कबीरधाम जिले में अभी आंशिक लॉक डाउन हुआ है इसआंशिक लॉक डाउन में रोज कमाकर खाने वाले एवं अति गरीब तपके के लोगो मे खाना की व्यवस्था नही होने की स्तिथि में भूखा रहने की परिस्थित को कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता को निगरानी करना है अगर किसी परिवार में भूख की स्तिथि बनती है तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता को ग्राम पंचायत से व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी दी जाती है साथ ही साथ 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोगो को कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाना है, मास्क का उपयोग करने के लिए, शासन की सभी प्रकार की गाईड लाइन को पालन करने के अपील/ प्रेरित करना है कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को उपरोक्त सभी प्रकार के माननीय मुख्य्मंत्री जी के निर्देशों का निगरानी करने में किसी भी प्रकार की परेशानियां/ कठिनाइयां होती है उस परिस्थितियों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष को अवगत करावें, जिला कांग्रेस अध्यक्ष जिला कलेक्टर महोदय जी मिलकर सभी समस्याओ निराकरण कराएंगे जिसके लिए सभी जिले कॉलेक्टरों को निर्देश किया जा चुका है माननीय मुख्य्मंत्री जी दिशा निर्देशानुसार पर मैं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होने के नाते कबीरधाम जिले के सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्तओं जिम्मेदारी देता हूं कि आप लोग अपने अपने क्षेत्र निगरानी रखे, निगरानी करने में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती हैं तो तत्काल मुझे अवगत कराएं मैं जिलाधीश महोदय जी से चर्चा कर आप लोगो की सभी समस्या का निराकरण करने का ईमानदारी से प्रयास करूँगा मेरा मो. न. (नीलू चंद्रवंशी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम – 9691525121) और हम सब साथ मिलकर कोरोना वायरस जैसे महामारी से निपटने के लिए इस संकट की घड़ी में एकता का परिचय देकर मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल जी के साथ कदम से कदम मिलाकर, कोरोना वायरस की महामारी से लड़ाई लड़कर कोरोना संक्रमण को भगाने में सहयोग करना है आम जनता को इस संकट से मुक्ति दिलाना है




