छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला कबीरधाम** 15 जुलाई को महाधरना, रैली एवं विधानसभा घेराव करेगा फेडरेशन** कबीरधाम जिले के लगभग 3000 शिक्षक-शिक्षिकाओं के महाआंदोलन में शामिल होने की संभावना** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला कबीरधाम**
15 जुलाई को महाधरना, रैली एवं विधानसभा घेराव करेगा फेडरेशन**
कबीरधाम जिले के लगभग 3000 शिक्षक-शिक्षिकाओं के महाआंदोलन में शामिल होने की संभावना**
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन की प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन बैठक प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से शिक्षकों की लंबित मांगों के निराकरण हेतु चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया।
आंदोलन का कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है—
– 06 जुलाई – शिक्षा सचिव से मुलाकात एवं राजधानी रायपुर में प्रेसवार्ता।
– 07 से 13 जुलाई – स्थानीय सांसदों एवं विधायकों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
– 15 जुलाई – महाधरना, रैली एवं विधानसभा घेराव।
प्रमुख मांगें
1. मोदी की गारंटी की तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर सभी शिक्षकों को क्रमोनतिवेतनमान प्रदान
करना
2. छत्तीसगढ़ में TET की अनिवार्यता समाप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा आवश्यक पहल कर
3. प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना करते हुए सभी वैधानिक लाभ प्रदान किए जाएं।
4 VSK ऐप की तकनीकी समस्याओं के पूर्ण समाधान तक किसी भी शिक्षक का वेतन न काटा जाए।
5. छत्तीसगढ़ में पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाया जाए
फेडरेशन के जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष केशलाल साहू, नवीन ठाकुर राजेंद्र प्रसाद शर्मा श्रीमती अर्चना तिवारी श्रीमती लक्ष्मी रावते कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र चंद्रवंशी, पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंह ठाकुर, लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मिश्रा एवं बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष धरमू दास कुर्रे ने जिले के समस्त शिक्षकों से आह्वान किया हैकी 15 जुलाई को टुटा के मैदान से विधानसभा घेराव को सफल बनाने का आह्वान किया



