कवर्धा

नेता जी भारत भूमि के सच्चे वीर सर्वकालिक नेता थे- वाल्मिकी वर्मा

नेता जी भारत भूमि के सच्चे वीर सर्वकालिक नेता थे- वाल्मिकी वर्मा
कवर्धा :-कबीर क्रांति भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा सुभाषचंद्र बोस नेता जी के जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम नेता जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर याद किया गया।
एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा ने बताया कि नेता जी उड़ीसा के बंगाली परिवार में 23 जनवरी 1857 कटक में हुआ। इनकी प्रारंभिक पढ़ाई कटक में दर्शनशास्त्र बीए कोलकत्ता के प्रेसीडेंसी कालेज में हुई। नेताजी गुरुओं की सम्मान व पढ़ाई कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ करते रहे।कॉलेज मेंअंग्रेजी के प्राध्यापक द्वारा भारतीयों को सताए जाने पर नेताजी विरोध किये।उसके बाद उनके मन में अंग्रेजो के खिलाफ आवाज बुलंद हुई।अंग्रेजो द्वारा लिए गए इंडियन सिविल सर्विस परीक्षा में अंग्रेजी के विषय में सबसे ज्यादा अंक और चौथे नंबर लेकर आने के बाद भी इस नौकरी को त्याग पत्र दे दिया। नेताजी स्वामी विवेकानंद को गुरु मानते थे,इनके द्वारा कहे हुए स्मरणीय वाक्यों को अपने जीवन में अनुसरण करते थे,भारत लौटते ही आजादी के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। शुरुआत में कलकत्ता कांग्रेस के नेता रहे,उन्होंने चितरंजन दास को अपना राजनीतिक गुरु मानते थे,नेताजी महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कह कर पूरे देश को गौरवान्वित किया।नेताजी पूरी दुनिया से मदद लेना चाहते थे उन्होंने लगातार विदेश में जा करके हमारे देश के कद को बढ़ाया और आजाद हिंद फौज का निर्माण किया और देश की लड़ाई में इस संगठन का भरपूर उपयोग किया।नेताजी गरम दल के नेता थे,ऐसे हमारे नेता जी सदैव दिल में अमर रहेंगे।
उक्त कार्यक्रम में अश्वनी वर्मा,माधवेश चन्द्रवंशी,देव चन्द्रवंशी,बृजेश चन्द्रवंशी,परमानंद वर्मा,पप्पू चन्द्रवंशी,गजेन्द्र वर्मा,सुनील चन्द्रवंशी,हीरामनी चन्द्रवंशी,धर्मेन्द्र चन्द्रवंशी,आनंद,सूरज वर्मा,सहित सैकड़ों संख्या में उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button