कवर्धा

कबीरधाम पुलिस के तत्वाधान में जिले के छात्र-छात्राओं एवं बच्चों को दिया जा रहा कराते का प्रशिक्षण।

कबीरधाम पुलिस के तत्वाधान में जिले के छात्र-छात्राओं एवं बच्चों को दिया जा रहा कराते का प्रशिक्षण।

जिले के 08 कराते खिलाड़ियों ने उत्तीर्ण की ब्लैक बेल्ट की परीक्षा 40 ने प्राप्त किया कलर बेल्ट।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक कराते खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे करपात्री स्कूल।

कवर्धा,,कबीर क्रांति,,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में जिले के हृदय स्थल में स्थित कालपात्रि स्कूल में कराते ट्रेनर आरक्षक आकाश राजपूत एवं उनके शिष्यों के द्वारा कराते का अभ्यास कराया जा रहा है, जिन्हें ब्लैक बेल्ट एवं कलर बेल्ट परीक्षा में योग्यता अनुसार सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ जिन्होंने जिला राजनांदगांव में दिनाँक 17/12/2020 को कस्तूरबा महिला मंडल में शिको काई शीतोरियू कराते इंडिया के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कराते प्रशिक्षक सेंसेई श्री मुरली सिंह भारद्वाज के द्वारा ब्लैक बैल्ट परीक्षा का आयोजन राजनंदगांव मार्शल आर्ट अकेडमी में किया गया था जिसमें कबीरधाम जिले के कल्पत्री स्कूल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जिले के 08 कराते खिलाड़ी जिसमें (1)कु. रोशनी बंजारे,(2) कु पुष्पांजलि बंजारे,(3)कु. स्वेता यादव,(4)कु. नेहा यादव,(5) दुर्गेश नवरंगे,(6)पीयूष सहारे,(7) रुषताम बंजारे,(8) हिमांशु बंजारे परीक्षा में शामिल हुए तथा कराते परीक्षा में उत्तीर्ण होकर ब्लैक बेल्ट प्राप्त किये साथ ही 40 बच्चों को कलर बेल्ट प्राप्त हुआ है, सभी बच्चों ने कबीरधाम जिले का नाम रोशन किया है, जिनकी कड़ी मेहनत और लगन को देखते हुए बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा करपात्री स्कूल ग्राउंड में जाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया, साथ ही कराते खिलाड़ियों को कराते की बेसिक एवं तकनीकी जानकारी दी गई। हमेशा अनुशासन में रहकर एकता का परिचय देते हुए पूर्ण खिलाड़ी भावना से किसी भी प्रतियोगिता में सम्मिलित होना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की खेल संबंधी आवश्यकता होने पर अवगत कराने व सभी खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट वा कलर बेल्ट प्राप्त करने के लिए बधाई दी गई।
तथा यह भी जानकारी दी गई कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत
गंगानगर के शासकीय स्कूल में लक्ष्य कराते अकादमी के द्वारा 50 बच्चों को निःशुल्क कराते का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे कराते खेल के माध्यम से बच्चों को नशा या गलत रास्तों से दूर कर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयत्न किया जा रहा है।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री अजीत ओगरे, निरीक्षक श्री मुकेश यादव,आरक्षक आकाश राजपूत कराते ट्रेनर तथा अधिक संख्या में कराते खिलाड़ी उपस्थित रहे।,,

डी एन योगी एडीटर इन चीफ कबीर क्रांति,,9425558295

Spread the love

Related Articles

Back to top button