कवर्धा

शहीद जवान जगतराम के गृह ग्राम पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की मंत्री अकबर ने

शहीद जवान जगतराम के गृह ग्राम पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की मंत्री अकबर ने

पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए

राजनांदगांव जिले के ग्राम आलीखुंटा में शहीद जवान जगतराम कवर के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर प्रदेश के वन मंत्री तथा राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
शनिवार को बस्तर के बीजापुर सुकमा जिले की सीमा पर नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में 23 जवानों की शहादत हुई थी।इनमे जगतराम कवर भी शामिल थे।
इस अवसर पर मंत्री श्री अकबर ने शहीद जवानो को नमन किया।उन्होंने कहा कि शहीद जवान जगतराम कवर का देश के प्रति बलिदान कभी भुलाया नही जा सकेगा।नक्सलियों के खिलाफ केंद्र के साथ मिलकर राज्य सरकार सयुक्त रूप से कार्ययोजना बनाएगी।नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने की बात कही है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button