कवर्धा

जिला अस्पताल में 5 माह से लगे सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम प्रारंभ नहीं होने के कारण – कई मरीज काल के कपाल में समा गए?अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत के कारण आज तक नहीं हुआ प्रारंभ -दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही और सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम को प्रारंभ करने की मांग

कवर्धा,,जिला अस्पताल में विगत 4-5 माह से सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम लगा हुआ है तत्कालीन सिविल सर्जन और ठेकेदार की मिलीभगत के कारण ऑक्सीजन पाइप लाइन में लीकेज और अन्य कारणों से आज दिनांक तक प्रारंभ नहीं हो पाया है

जिसके कारण जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को कई बार ऑक्सीजन के लिए रिफर होकर अन्य अस्पतालों में जाना पड़ता है लाखों रु खर्च होने के बाद भी मरीजो को ऑक्सीजन सिस्टम का लाभ नहीं मिल पा रहा है
*एक ओर जहाँ पूरा देश कोरोना महामारी के वैश्विक संकट से जूझ रहा है सरकार के मंत्री कोरोना से लड़ने योद्धा के रूप में अपने पीठ थपथपा रहे है वही 4 माह में ऑक्सीजन सिस्टम का प्रारंभ ना होना अस्पताल प्रबंधन व सरकार की नाकामी को दर्शाता है*

*आज भाजयुमो जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ता ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मिलकर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही एवं सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम को तत्काल प्रारंभ करने की मांग की*

जिसमें प्रमुख रुप से खिलेश्वर साहू उमंग पांडे नरेंद्र मनिकपूरी डोनेश राजपुत मिथलेश बंजारे रामविलास चंद्रवंशी मनीराम साहू आशीष सोनी सौरभ सिंह सागर साहू पंचराम कोसले पंचराम चंद्रवंशी उपस्थित थे

कैलाश चंद्रवंशी
जिला अध्यक्ष
भारतीय जनता युवा मोर्चा कबीरधाम

Spread the love

Related Articles

Back to top button