कवर्धा

: छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री श्री अकबर इस राष्ट्रीय आपदा में लोगों को पहुंचा रहे सीधी मदद, अब तक छह सौ से अधिक लोगों 31 लाख रूपए से अधिक पहुंचा चुके है आर्थिक मदद

: छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री श्री अकबर इस राष्ट्रीय आपदा में लोगों को पहुंचा रहे सीधी मदद, अब तक छह सौ से अधिक लोगों 31 लाख रूपए से अधिक पहुंचा चुके है आर्थिक मदद

मंत्री श्री अकबर ने आज फिर 90 लोगों को साढे चार लाख रूपए का चेक वितरण किया

मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कोरोना के संकट के दौर में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के सेलून, छोबी, जुता-चप्पल,फल, सब्जी, विक्रेताओं और जरूरतंद लोगों को पहुंचा रहे है सीधी मदद

कवर्धा, । छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर द्वारा कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण और रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन से प्रभावित नागरिकों, फूटकर व्यापारियों को सीधे आर्थिक रूप से मदद पहुंचाया जा रहा है। वैश्विक महामारी-राष्ट्रीय आपदा के इस दौर में उन्होने अपने निर्वाचन क्षेत्र कबीरधाम जिले के कवर्धा विधान सभा क्षेत्र के प्रभावित छोटे-छोटे फूटकर व्यापरियों और जरूरतं मंद आम नागरिकों से सीधे संपर्क बनाए हुए है, और उन सभी लोगों को आर्थिक रूप से मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री अकबर अपने स्वेच्छा अनुदान मद से अब तक अपने निर्वाचन क्षेत्र के 634 आम नागरिको, फूटकर व्यापारियों को 31 लाख 70 हजार रूपए आर्थिक मदद पहुंचा चुके है। मंत्री श्री अकबर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक दिवसीय के दौरान आज शुक्रवार को फिर से 90 जरूरतंद लोगों को 4 लाख 50 हजार रूप्ए का चेक वितरण किया। उन्होने जिले के पिपरिया नगर पंचायत क्षेत्र के प्रभावित 84 फूटकर व्यापारियों और प्रभावित नागरिकों को 4 लाख 
 20 हजार रूपए और बोडला नगर पंचायत में 6 प्रभावित जरूरतमंद लोगों को 30 हजार रूपए का चेक वितरण कर आर्थिक रूप् से मदद किया है। उन्होने इन सभी प्रभावित व्यक्तियों को पांच-पांच हजार रूपए का चेक आर्थिक मदद के लिए वितरण किया। पिपरिया नगर पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री श्री अकबर ने तीन नए एल्डर मेन का पदभार ग्रहण भी कराया। बोडला और पिपरिया में आयोजित कार्यकम्र में पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुंभकार, बोडला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, श्री नीलकंठ चन्द्रवंशी, श्री कन्हैया अग्रवाल, पार्षद समशाद बेगम, श्रीमती संतोषी साहू, श्रीमती पर्यटन धुर्वे, श्री ओमप्रकाश शर्मा, श्री भरत गुप्ता, श्री हरिप्रसाद बंजारे एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी श्री विपुल गुप्ता, श्री विनय सोनी एवं अन्य संबंधित अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे। मंत्री श्री अकबर नगर पंचायत पिपरिया और बोडला में आयोजित कार्यक्रम के बाद वनांचल ग्राम बरघांट, बम्हनतरा और छुही में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए और वहां क्षेत्रिय ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर समस्याएं भी सुनी और उनका समाधान कराने के लिए भरोसा भी दिलाया।

Related Articles

Back to top button