कवर्धा

छग शालेय शिक्षक संघ रायपुर के जिला सचिव बने अब्दुल आसिफ खान

छग शालेय शिक्षक संघ रायपुर के जिला सचिव बने अब्दुल आसिफ खान

*रायपुर-* छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे की अनुशंसा पर रायपुर जिलाध्यक्ष भानू प्रताप डहरिया द्वारा अब्दुल आसिफ खान को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए जिला रायपुर का सचिव नियुक्त किया गया है।
श्री खान वर्तमान में शासकीय प्राथमिक शाला विवेकानंद नगर रायपुर में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। श्री खान पूर्व में कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अब्दुल आसिफ खान के शैक्षणिक कार्यो व विभाग के साथ सहयोगात्मक कार्यो के प्रति कर्तव्यपरायणता, सक्रियता, संवेदनशीलता और शिक्षकीय हितों के लिए सदैव तत्पर रहने का लाभ अब जिला के शिक्षको को भी मिलेगा। श्री खान के जिला सचिव बनने पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, प्रदेश महासचिव धर्मेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सांत्वना ठाकुर, विष्णु शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गजराज सिंह, कवर्धा जिलाध्यक्ष शिवेंद्र चंद्रवंशी, उत्तम पांडेय, अतुल अवस्थी, राजेश शर्मा,अजय वर्मा, विक्रम त्यागी सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button