कवर्धा

भाजपा ने रक्तदान हेतु स्वास्थ्य केन्द्रों में सौंपा कार्यकर्ताओं की सूची  प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को भाजपा मनाएगी सेवा सप्ताह के रूप में

भाजपा ने रक्तदान हेतु स्वास्थ्य केन्द्रों में सौंपा कार्यकर्ताओं की सूची
 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को भाजपा मनाएगी सेवा सप्ताह के रूप में

कवर्धा, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 14 से 20 सितम्बर तक भाजपा सभी मंडलों में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी तारतम्य में सोमवार को जिले के मंडलों में 70 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान हेतु अपना नाम, मोबाईल नंबरों की सूची भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय कवर्धा, सामुदायिक भवन लोहारा, बोड़ला, पिपरिया और पंडरिया में चिकित्सा अधिकारियों को सौंपा ।
भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि भाजपा के द्वारा हर साल की भांती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप मंे मनाया जाता है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यक्रम पूरे सप्ताहभर करके प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना करते है। इस साल प्रधानमंत्री मोदी का 17 सितम्बर को 70वां जन्मदिवस है। इसके चलते 14 सितम्बर को सभी मंडलों के 70-70 कार्यकर्ताओं की रक्तदान हेतु सूची तैयार कर जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में दिया गया है ताकि जरूरतमंद लोगों को रक्तदान किया जा सके। उन्होने बताया कि 15 और 16 सितम्बर को मंडलों के 5-5 गांवों में स्वच्छता अभियान चलाकर विभिन्न सामुदायिक स्थलों और मुर्तियों की साफ-सफाई किया जाएगा। तथा 17 सितम्बर को गरीब बस्तियों, अस्पतालों में फल वितरण कर पौधारोपण किया जाएगा। इसी तरह से 18 से 20 सितम्बर के बीच मोदी जी व्यक्तित्व और कृतत्व पर विधानसभा स्तरीय वेबनार का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जरूरतमंदों को कृत्रिम अंगों का भी वितरण किया जाएगा। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों के अलावा 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती को प्रत्येक बूथों में तथा 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक आत्मनिर्भर भारत और गांधी जयंती तक अनेकों कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिले में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवकुमारी चंद्रवंशी, राजेन्द्र चंद्रवंशी, जसविंदर बग्गा, पीयूष ठाकुर, विक्की अग्रवाल, रवि ठाकुर, भरत साहू, राजा टाटिया, चंदन मानिकपुरी, किशन सोनी सहित मंडल और युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button