बॉलीवुड

बड़ी खबर : ड्रग्स केस में रिया चक्रवती गिरफ्तार, भाई शोविक पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया और उनके भाई शोविक पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का शिकंजा कसता जा रहा है. शोविक जहां ड्रग्स मामले में पहले से एनसीबी की कस्टडी में है. वहीं रिया को भी एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है.
लगातार तीसरे दिन एनसीबी ने रिया से पूछताछ की. इसके बाद रिया को अरेस्ट किया गया. गिरफ्तारी के बाद अब रिया का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा. रिया का कोरोना टेस्ट भी होगा. रिया का भाई शोविक और सुशांत का स्टाफ मैनेजर सैमुअल मिरांडा पहले से ही एनसीबी की हिरासत में है. आज रिया से शोविक और मिरांडा के सामने बैठाकर पूछताछ की गई.
: रिया की गिरफ्तारी पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि भगवान हमारे साथ है. बता दें कि सुशांत का परिवार लंबे समय से रिया की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था. सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया को अपने बेटे की मौत मामले में मुख्य आरोपी बताया है. पटना में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
दूसरी तरफ इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है. रिया ने सोमवार को सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ बांद्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं सुशांत के पिता के वकील ने एफआईआर को गैरकानूनी बताया है

Spread the love
Back to top button