मुंगेली

मुंगेली : जिले में गिरदावली का कार्य अब तक मात्र 50 प्रतिशत पूर्ण : कलेक्टर ने व्य

मुंगेली : जिले में गिरदावली का कार्य अब तक मात्र 50 प्रतिशत पूर्ण : कलेक्टर ने व्यक्त की नराजगी : गिरदावली का कार्य हर हाल में 20 सितम्बर तक पूरा करने के निर्देश
मुंगेली कबीरक्रांंति

कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने आज यहां बताया कि समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। गिरदावली से ही पता चलेगा कि वास्तव में कितने रकबे में किसानों द्वारा फसल लगाई गई है। अब तक केवल 50 प्रतिशत ही गिरदावली का कार्य पूर्ण होने पर उन्होने अपनी नराजगी व्यक्त करते हुए हर हाल में गिरदावली का कार्य 20 सितम्बर तक पूरा करने के निर्देश दिये है। उल्लेखनीय है कि गिरदावली का कार्य विगत माह 1 अगस्त से प्रारंभ हुआ है। उन्होने बताया कि समर्थन मूल्य में धान विक्रय करने वाले किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। गिरदावली के अंतर्गत खसरा नंबर के आधार पर पंजीकृत किसानो से धान की खरीदी की जाएगी।  इस हेतु उन्होने गिरदावली का कार्य हर हाल में निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिये है।
क्रमांक//लहरे

Spread the love

Related Articles

Back to top button