कोंडागांव

 कोण्डागांव : कलेक्टर ने मक्का प्लांट निर्माण स्थल पहुंच लिया प्रगति का जायजा

 कोण्डागांव : कलेक्टर ने मक्का प्लांट निर्माण स्थल पहुंच लिया प्रगति का जायजा
 धिक से अधिक स्थानीय संसाधनों का प्रयोग कर समय-सीमा में कार्यो को दे अंजाम-कलेक्टर
कोणडागांंव  कलेक्टर ने मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण इकाई निर्माण के काम मे गति लाने आयोजित की जाने वाली साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने मक्का प्लांट निर्माण की अद्यतन जानकारी लेने के साथ ही आगे के कार्यों को शीघ्रता से कराने निर्देशित किया। मक्का प्लांट के प्रबंध संचालक केएल उइके ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कार्यो की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुए बताया कि विगत 25 अगस्त को ब्लास्टिंग के पश्चात् कार्य स्थल पर समतलीकरण का कार्य प्रगति पर है। कार्य की गति तेज करने के लिए अतिरिक्त 2 पोकलेन लगाये गये हैं एवं एनएफसीडी के 8 इंजीनियर्स को जल्द ही कार्य हेतु बुलाया गया है। इसके साथ ही यूटिलिटी एवं सर्विसेज के कार्यो का टेंडर इस सप्ताह पूर्ण कर लिया जाएगा साथ ही विद्युत लाईन बिछाने एवं प्लांट हेतु जलापूर्ति के लिए नगर पालिका के माध्यम से पाईप लाईन लाने का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है।

इसके अलावा प्लांट के भीतर आंतरिक रोड एवं अन्य सभी कार्यों के प्राक्कलन 3 सितंबर तक बनाने ईईपीएचई तथा लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर समन्वय बनाने निर्देशित किया गया है। बैठक के उपरांत कलेक्टर स्वयं प्लांट के निर्माण कार्यों को देखने निर्माण स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने प्लांट स्थल का मुआयना कर निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए निर्माण कार्यों में अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को लगाने के साथ आस-पास के संसाधनों का प्रयोग करने के भी निर्देश दिए साथ ही उन्होंने सभी कार्यों को पूर्व निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा। इसके साथ 5 सितम्बर तक ले-आॅउट का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम पवन प्रेमी, प्लांट प्रबंध निर्देशक केएल उईके, नेकॉफ से रवि मानव सहित प्लांट निर्माण से जुड़े निर्माण एजेंसियों

Spread the love

Related Articles

Back to top button