बिलासपुर

बिलासपुर में फिर हुआ कोरोना धमाका, एक ही दिन में मिले 50 नए मरीज, केंद्रीय जेल में 21 कैदी और 5 प्रहरी भी हुए संक्रमित ,6 अगस्त तक बढ़ सकता है लॉकडाउन

 बिलासपुर,कबीर क्ररांति

बिलासपुर में कोरोना विस्फोट हुआ है । एक ही दिन में जिले में अब तक 50 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं , जिसमें से अकेले बिलासपुर केंद्रीय जेल से ही 26 मरीज है। इनमें से पांच जेल प्रहरी और 21 कैदी है। पिछले दिनों एक कैदी के संक्रमित होने के बाद से जो सिलसिला चल पड़ा है वह थमने का नाम नहीं ले रहा। इससे पहले भी बिलासपुर केंद्रीय जेल के कई कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं ।विगत दिनों सभी जेल कर्मचारियों का सैंपल लिया गया था जिसके परिणाम रुक-रुक कर आ रहे हैं ।इसी दौरान कैदी के साथ रह रहे अन्य कैदियों के भी सैंपल लिए गए थे जिनमें से 21 कैदी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा भी बिलासपुर शहर ,बिल्हा और मस्तूरी से 24 अन्य लोग संक्रमित पाए गए हैं ।इस तरह एक ही दिन में बिलासपुर से 50 लोग संक्रमित पाए जाने के बाद एक बार फिर से यहां स्थिति बेकाबू होने लगी है। इन सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भेजने की तैयारी कर ले की जा रही है। इससे पहले यह खबर चर्चा में थी कि बिलासपुर में 31 जुलाई शाम से लॉकडाउन हटा लिया जाएगा, लेकिन कलेक्टर सारांश मित्तर ने कहा कि लॉक डाउन हटाने या जारी रखने का फैसला परिस्थिति को देखते हुए लिया जाएगा। अब जिस तरह से एक ही दिन में 50 नए मामले सामने आए हैं उसके बाद आशंका गहरा रही है कि बिलासपुर में भी लॉकडाउन को 6 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया जाएगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button