कैट की पहल पर अब अस्थाई ठेले रात 9 बजे तक खुलेंगे

कैट की पहल पर अब अस्थाई ठेले रात 9 बजे तक खुलेंगे
कवर्धा,कन्फडरेशन ऑफ़ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट) की पहल पर जिलाधीश महोदय ने अस्थायी ठेलों में व्यवसाय करने वालो को रात 9 बजे तक व्यापार करने की अनुमति प्रदान की है |
कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश आहूजा ने बताया कि कैट सभी प्रकार के व्यापार करने वालो का संगठन है इसमें छोटे से बड़े सभी व्यवसाइयों के हित के लिए लगातार काम किया जा रहा है | लॉक डाउन के समय से चाट, गुपचुप, पावभाजी,
जैसे चौपाटी और स्ट्रीट फ़ूड वेंडर को सबसे ज्यादा आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है इनकी दुकाने पुरे लॉक डाउन में पूर्ण रूप से बंद थी और इनकी आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं है | अब अनलॉक में जब बाजार में सबको राहत दी जा रही है तो इनके विषय में शाम 7 बजे का समय व्यावहारिक नहीं लग रहा था क्योकि अस्थाई ठेलो में व्यवसाय करने वाले अधिकांश का व्यापार शाम को ही प्रारंभ होता है ऐसे में शाम 7 बजे बंद करने से इन्हें काफी नुकसान हो रहा था | कवर्धा चौपाटी एवं स्ट्रीट फ़ूड संघ ने कैट के साथ स्ट्रीट मीटिंग करके अपनी समस्या को सामने रखा जिसे कैट ने जिलाधीश महोदय को अवगत कराते हुए व्यावहारिक निर्णय लेने का आग्रह किया था | जिसपर जिलाधीश महोदय ने सहानुभूति पूर्वक निर्णय लेते हुए अस्थाई ठेलो को रात 9 बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान की है | इस निर्णय के बाद अब ऐसे सभी ठेले जिनकी स्थाई संरचना नहीं है वो सभी रात 9 बजे तक व्यापार कर सकेंगे 
आकाश आहूजा ने बताया कि कवर्धा में अनुमानित लगभग तीन सौ ठेले है जिनकी स्थाई संरचना नहीं है और इनके आश्रित लोगो और परिवार की संख्या का आंकलन करें तो इस निर्णय से लगभग 2000 लोगो को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से फायदा मिलेगा, ये सभी इस निर्णय से काफी खुश है | कैट ने इस निर्णय के लिए जिलाधीश महोदय का आभार व्यक्त किया है



