कवर्धा

जीवलेवा सरकार का आज पुतला दहन करेगा भाजयुमो

जीवलेवा सरकार का आज पुतला दहन करेगा भाजयुमो—

बेरोजगार युवक हरदेव सिन्हा के आत्मदाह के विरोध में आज भूपेश बघेल का पुतला दहन

कवर्धा,,,गंगाजल के द्रोही कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं को ₹2500 बेरोजगारी भत्ता प्रोत्साहन राशि देने की बात की थी*। परंतु सत्ता में आने के बाद युवाओं को प्रोत्साहन राशि और नौकरियां देने के बजाय दैनिक वेतन भोगियों को नौकरी से निकालना ,पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द करना ,सब इंस्पेक्टरों की परीक्षा , असिस्टेन्ट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा नहीं लेना जैसे युवा विरोधी कार्य करने लगी । इससे प्रदेश के युवाओं में भारी हताशा का माहौल है और उसकी परिणिति आज एक बेरोजगार युवा मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं मिलने के कारण उनके निवास के सामने आत्मदाह कर लेता है
उस पर भुपेश सरकार उन्हें राहत देने की बजाय मानसिक विक्षिप्त बताकर मामले की लीपापोती में लग जाती है ।

ऐसी असंवेदनशील सरकार को आईना दिखाने के लिए जिला भाजपा के अध्यक्ष मान अनिल सिंह ठाकुर की उपस्थित में भाजयुमो कबीरधाम इकाई के द्वारा भूपेश बघेल का पुतला दहन किया जाएगा

ठाकुर पीयूष सिंह
जिला महामंत्री
भारतीय जनता युवा मोर्चा कबीरधाम

Spread the love

Related Articles

Back to top button