पंडरिया नगर पंचायत में हुई आपातकालीन बैठक, डी एन योगी कबीर क्रांति कवर्धा ,पंडरिया ,,,बैठक में पंडरिया क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव केस को देखते हुए नगर संहित क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर सजग जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सभापति, एल्डरमेन, पार्षद एवं पत्रकार संहित सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों की बैठक आहूत हुई जिसमें नगर में लगातार बढ़ रही भीड़ एवं कोरोना संक्रमण बचाव के नियमों निर्देशों का पालन न होने व निरन्तर संक्रमण का खतरा बनने की स्तिथि को लेकर यह बैठक की गई है उक्त बैठक में सर्वदलीय जनप्रतिनिधियों द्वारा व्यापारी संघ अध्यक्ष की उपस्तिथि में व्यापार संचालन एवं संक्रमण रोकथाम नियमों के पालन हेतु प्रस्ताव रखा गया, जिसमें लिखित पत्र देते हुए जल्द ही व्यापारी भाइयों से इस महामारी के बचाव हेतु उनका पूर्ण सहयोग पुनः मांगा गया है क्योंकि विगत 3 माह से सभी व्यापारी आम जन ग्रामीण शहर सभी के द्वारा इस संक्रमण के रोकथाम हेतु पूर्ण मदद दी गई है परंतु वर्तमान समय मे हमारे पंडरिया ब्लाक के दुरंचल ग्राम पोलमी नेउर जैसे गांव में कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है इस कारण पंडरिया नगर जो हमारे ब्लाक का प्रमुख शहर है यहां ये स्तिथि भयावह ना हो व जनजीवन सुरक्षित रहे इस उद्देश्य से बैठक में कुछ ठोस व कठोर निर्णय लिया गया है हालांकि हर निर्णय का पूर्ण उद्देश्य नगर की सुरक्षा व जीवन की सुरक्षा है Spread the love Post navigation इन माता जी को ये पता नहीं है, कि कहा से आई है और कहा जाना है,? बाड़ी योजना की सब्जी से प्रवासी श्रमिको को मिल रही राहत