कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ युवा कांग्रेस कार्यकर्ता से मारपीट व गालीगलौज निंदनीय — सीमा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता से मारपीट व गालीगलौज निंदनीय — सीमा

कवर्धा।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट और अभद्र व्यवहार को लेकर कांग्रेसजनों में रोष व्याप्त है। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस की जिला महिला अध्यक्ष सीमा अनंत ने कहा कि सार्वजनिक रूप से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और गालीगलौज निंदनीय और शर्मनाक कृत्य है, जो भाजपा कार्यकर्ताओं के नैतिक पतन को दर्शाता है।

सीमा अनंत ने आरोप लगाया कि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर पूर्व में महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और चारित्रिक मुद्दों को लेकर मीडिया के माध्यम से आरोप लगाए हैं, जिनकी जानकारी पूरे छत्तीसगढ़वासियों को है। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपित व्यक्ति का जब कवर्धा आगमन हुआ, तब युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से काला झंडा दिखाकर विरोध दर्ज कराया, जो विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है।

दोषी भाजपा युवा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि विपक्ष की आवाज उठाना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट किया व अभद्र गालीगलौज की घटना को अंजाम दिया। सीमा अनंत ने इस घटना को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए दोषी भाजपा युवा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी घटनाओं से डरने वाली नहीं है, बल्कि अन्याय के खिलाफ सदैव आवाज बुलंद करती रहेगी।

 

Spread the love

Related Articles

Back to top button