रायपुर

 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में अर्णब के खिलाफ दर्ज सभी FIR पर स्टे, सोनिया पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेता पार्टी से निष्कासि

 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में अर्णब के खिलाफ दर्ज सभी FIR पर स्टे, सोनिया पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेता पार्टी से निष्कासि

रायपुर। टीवी पत्रकार अर्णब गोस्वामी द्वारा लाइव टीवी शो के दौरान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी के मामले में छत्तीसगढ़ में दर्ज कराई गई सभी 101 एफआईआर पर सर्वोच्च न्यायालय ने स्टे दिया है। इसी के साथ इस मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के प्रवक्ता व महामंत्री बिक्की शर्मा द्वारा एफआईआर पर सवाल उठाए जाने पर कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में निजी टीवी के पत्रकार अर्णब गोस्वामी के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में सौ से अधिक मुकदमे दर्ज कराए जाने पर किसान कांग्रेस के महामंत्री व प्रवक्ता बिक्की शर्मा ने अर्नब के समर्थन में सोनिया गांधी के सामने सवाल उठाए थे। इस पर उन्हें पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

इधर सर्वोच्च न्यायालय के नागपुर के मुकदमे को छोड़कर सभी एफआइआर पर रोक लगाने से पूर्व रायपुर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने अर्णब को नोटिस भेजकर समाचार से संबंधित तथ्यात्मक जानकारी और सुसंगत दस्तावेज मांगे थे। उन्हें पांच मई को तलब किया था।

बता दें कि आर भारत चैनल पर पत्रकार अर्णब ने पालघर में साधुओं की नृशंस हत्या के मामले में एक शो के दौरान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से सवाल उठाते हुए टिप्पणी की थी

। उन्होंने कहा था कि इस तरह के मामले में सोनिया आखिर चुप क्यों हैं। इसके बाद मामले ने तुल पकड़ा और देश के पांच कांग्रेस शासित राज्यों में कांग्रेस नेताओं ने अर्णब के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी।

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में उनके खिलाफ कुल 101 एफआईआर दर्ज की गई थीं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button