270 किलोमीटर की दूरी तय करने मजबूर हैं मजदूर
कवर्धा,,, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के गृह ग्राम पाटन के ईंट भट्ठों में काम करने वाले 4 मजदूर जो कि अपने ग्राम भीम डोंगरी थाना मोती नाला मध्यप्रदेश के वहीं 1 मजदूर लीमका टोला थाना गढ़ी जिला बालाघाट के लिए पैदल ही निकल गए पाटन से दुर्ग धमधा लोहारा होते हुए आज कवर्धा के पास मैकल श्रेणी पर्वत के किनारे होकर भोरमदेव होते हुए अपने ग्राम जाते हुए दिखे पूछने पर पता लगा कि लॉकडाउन कारण ईंट भट्ठों में काम बंद हो गया है मालिक ने हमें जाने को कह दिया साधन ना होने से हम पैदल ही आ रहे हैं 170 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं रास्ते में कहीं खाना मिल जाता है तो खा लेते हैं उन्होंने यह भी बताया कि धमधा में हमारी स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया जाँच में ठीक पाया गया लेकिन जांच कोई प्रमाण नही दिखाया । अभी100 किलोमीटर और जाना है ।मजदूरों के नाम:-
1,आनंद सिंग पिता तान सिंग गोंड 35 वर्ष।
2,ठाकुर राम पिता प्रह्लाद गोंड़ 29 वर्ष
3,राजेश्वर पिता धरम सिंग गोंड़ 36 वर्ष
4,धरम सिंग पिता विश्राम सिंह गोंड़46 वर्ष ये सभी मंडला जिले के भीम डोंगरी थाना मोती नाला के हैं।
5,त्रिलोक ध्रूव पिता सोन सिंग 19वर्ष यह मजदूर रायपुर में काम करता था बालाघाट जिले के थाना गढ़ी का रहनेवाला है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़