अर्णव गोस्वामी पर हमला लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक : डॉ. रमन सिंह

: रायपुर  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रिपब्लिक भारत टीवी न्यूज चैनल के संपादक अर्णव गोस्वामी और उनकी पत्नी पर मुंबई में कांग्रेस की गुंडावाहिनी द्वारा किए गए हमले को लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक बताया है। डा. सिंह ने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की चुप्पी पर हैरत जताई और कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस मामले में देश और ख़ास कर प्रेस जगत से निःशर्त क्षमायाचना करनी चाहिए।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि श्री गोस्वामी और उनकी पत्नी पर कांग्रेस के गुंडों ने हमला करके कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र को बेनकाब कर दिया है। सहिष्णुता और अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर गाहे-बगाहे प्रलाप करने वाला कांग्रेस का नेतृत्व अपनी राजनीतिक आलोचना पर इतना असहिष्णु हो गया कि गुंडों को भेजकर न केवल एक पत्रकार या व्यक्ति पर, अपितु प्रेस की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला करवाया। ऐसा करके कांग्रेस ने अपने नितांत अलोकतांत्रिक चरित्र का प्रदर्शन किया है। डॉ. सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व की इस बात के लिए भी कड़ी निंदा की कि गुंडों से हमले की निंदा करने के बजाय कांग्रेस के कतिपय बड़े नेता अपने-अपने वेरीफाइड ट्विटर हैंडल पर अर्णव गोस्वामी व अन्य पत्रकारों को न केवल धमका रहे हैं बल्कि हमलावर कांग्रेसी गुंडों को उकसाने में भी लगे थे। आपातकाल का जो काला अध्याय प्रेस और अभिव्यक्ति की आजादी कुचलकर कांग्रेस ने लिखा है, उस कांग्रेस के नेतृत्व की शह पर गुंडों द्वारा ऐसे ही हिंसक हमलों को अंजाम दिया जा सकता है।

 भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि कांग्रेस श्री गोस्वामी के खिलाफ देश भर में एफआईआर कराके आतंक और दबाव की स्थिति बनाने पर आमादा है। छत्तीसगढ़ में भी श्री गोस्वामी के खिलाफ 101 एफआईआर दर्ज कराया जाना कांग्रेस की इसी असहिष्णुता और तिलमिलाहट का परिचायक है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता ऐसा करके सांप्रदायिक जहर और नफरत के माहौल को अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के लिए पोषित कर रहे हैं। ऐसा करके प्रदेश के कांग्रेस नेता खानदान के प्रति अपनी स्वामीभक्ति के प्रदर्शन की होड़ में भी अव्वल बने रहना चाहते हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रेस की आजादी पर हिंसक हमले से बेनकाब हो चुकी कांग्रेस अपनी करतूत पर शर्मिंदा होने के बजाय अब इस मामले को सांप्रदायिक रंग देकर अपने पाप कर्म को सही साबित करने की ही कोशिश कर रही है, ऐसा होने नहीं दिया जायेगा।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि लाख धूँआं फैला दे कांग्रेस लेकिन देश जानना चाहता है कि अर्णव गोस्वामी के सवाल का क्या जवाब है कांग्रेस के पास? निर्दोष संतों की नृशंस हत्या पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष आख़िर चुप क्यों रहीं?

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़