कवर्धा । भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने प्रदेश सरकार के उस फैसले को वापस लेने की माॅंग कि है जिसमें सरकार ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जारी लाॅकडाउन में प्रभावित गरीब परिवारों को सामाजिक संस्थाओं द्वारा सीधे सहायता सामग्री पहुँचाने पर रोक लगाई गई है। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने राज्यपाल के नाम से ज्ञापन देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस फैसले में उनकी राजनीतिक मानसिकता तो झलक ही रही है, साथ ही सरकार स्वयंसेवी संस्थाओं के उस जज्बे का अपमान भी कर रही है जो संकट की इस घड़ी में समाज के कमजोर वर्गों की सहायता के लिए खड़ा हो रहा है। उन्होने कवर्धा कलेक्टर को पत्र लिखकर जिले में सामाजिक – धार्मिक संगठनों सहित सेवाकार्य कर रहे लोगों के लिए भोजन, सुखा राशन वितरन करने के लिए प्रतिबंध को शिथिल करने की माॅंग किया है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने अपने ताजा फैसले में शासन ने कहा है कि अब किसी भी प्रकार की सहायता सामग्री सरकार व प्रशासन के माध्यम से ही प्रभावित परिवारों तक पहुँचेगी । सभी गैर सरकारी संस्थाएँ अब सरकार को सामग्रियाँ मुहैया कराएगी और सरकार उनका वितरण करेगी । भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के पास इतने संसाधन भी नहीं हैं कि वह हर प्रभावित गरीब परिवारों की जानकारी जुटाकर उन्हें सहायता सामग्री पहुँचा सके, तो फिर सरकार ने इस तरह का तुगलकी फैसला क्या सोचकर लिया है? एक तरफ सरकार संसाधनों की कमी का रोना रो रही है और दूसरी तरफ स्वस्फूर्त सहायता व सेवा कार्य के लिए आगे आ रहीं स्वयंसेवी व सामाजिक संस्थाओं को रोकने का निंदनीय कृत्य कर रही है । इस तरह सरकार अपने गरीब विरोधी राजनीतिक चरित्र का प्रदर्शन कर रही है । यह समय सस्ती सुर्खियाॅं बटोरने या प्रचार करने का नही है, लेकिन अपना फोटो छपाने की भूख ने मुखिया का विवेक खत्म कर दिया है । उन्होंने याद दिलाया कि फोटो की इसी भूख ने प्रदेश के गरीबों को हफ्तों तक राशन कार्ड बनाने के लिये परेशान कर दिया था। कम से कम इस समय कांग्रेस सरकार ओछी राजनीति छोड़कर अपने इस फैसले को तुरंत वापस ले। उन्होने कहा कि श्रेय और वाहवाही लूटना छोड़ प्रदेश सरकार को मैदानी स्तर पर ईमानदारी से काम करना चाहिये । यह समय राजनीति से ऊपर उठ कर काम करने का है । इसके साथ ही उन्होने ज्ञापन में अन्य राज्यों में लाॅकडाउन में फंसे हुए मजदूरों को एक-एक हजार रूपए आपदा कोष से देने, सभी मेडिकल काॅलेजों पर कोरोना टेस्ट सहित पीपीई किट, टेस्ट किट, वेंटिलेटर हेतु कार्ययोजना बनाकर प्रदेश सरकार द्वारा तत्काल खरीदी की व्यवस्था करने की माॅंग की है ।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़