कृषकों को सामयिक सलाह के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किसानों को मिलेगी खेती-किसानी की जानकारी कवर्धा, । उपसंचालक कृषि विभाग द्वारा कृषि आदान सामग्री बीज, उर्वरक, कीटनाशक औषधि, कल्चर एवं कृषि यंत्र इत्यादि का भंडारण वितरण व्यवस्था, गुण नियंत्रण एवं कृषकों को सामयिक सलाह के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 07741-232953 और टोल फ्री नंबर 1800-233-1850, नोडल अधिकारी एवं नियंत्रण कक्ष प्रभारी का मोबाईल नंबर 6261463541 है। नियंत्रण कक्ष में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री एस.एल.सोनवानी को नोडल अधिकारी एवं नियंत्रण कक्ष प्रभारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री आर.आर.साहू (मोबाईल नंबर-9993372130), श्री व्ही.के द्विवेदी (मोबाइल नंबर-7898357444), श्री एस.एस.कचलामे (मोबाइल नंबर-9424138152), सहायक नियंत्रण कक्ष प्रभारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री आर.एम.पटेल, श्रीमती सरोज श्रीवास्तव(मोबाइल नंबर-7000296181), वाहन चालक श्री अरविंद कुजूर और भृत्य श्री भास्कर धु्रव ड्यूटी में शामिल है। नियंत्रण कक्ष कार्य अवधि कार्यालयीन समय सबेरे 10.30 बजे सायं 5.30 बजे तक होगी। Spread the love Post navigation नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव हेतु प्रत्येक व्यक्ति को मास्क अथवा फेस कवर पहनना अनिवार्य कोरोना के खिलाफ हम सब एक जुट है – मोतीराम चंद्रवंशी