कोरोना के प्रभावितों की मदद के लिए दानदाता फोन कर भी बता सकते है अपनी जानकारी

कोरोना संकट में जरूरतमंदों की मदद ’घर बैठे करें अन्न और अर्थदान’
घर-घर तक पहुंचेगी डोनेशन ऑन व्हील्स

कवर्धा,, कोरोना वायरस की महामारी और कबीरधाम जिले के लॉक डॉऊन होने के कारण जरूरतमंदों को राशन के रुप में राहत पैकेट या राहत पैकेट के बराबर मूल्य की नगद राशि का दान कवर्धा के नागरिक अब घर बैठे कर सकेंगे। कबीरधाम जिले के कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने शहर के नागरिकों से दान देने की अपील की है। इस संकट की घड़ी में घर बैठे जरूरतंद लोगों की मदद करने के लिए इच्छूक समाजसेवी,स्वयंसेवी संस्था और गणमान्य नागरिक सीधे सीधे जिला प्रशासन द्वारा अधिकृत श्री अरुण मेश्राम 9425562785, श्री संजय सोनी 9993409847, श्री विनीत दास 9425548019 से संपर्क किया जा सकता है। इसके बाद डोनेशन ऑन व्हील उनके घर पहुंच कर उनसे दान ले लेगी। इसके लिए नागरिकों को फोन से नाम, पता और मोबाईल नंबर की जानकरी देनी होगी। इसके बाद जिला प्रशासन व्दारा संचालित वाहन डोनेशन ऑन व्हील घर तक पहुंच कर राहत पैकेट अथवा राशि इक्ट्ठा करेगी।
जिला पंचायत के सीईओ विजय दयाराम के ने बताया कि राहत पैकेट में 5 किलोग्राम चावल, आधा किलोग्राम दाल, 2 किलोग्राम आटा, 500 ग्राम नमक, 250 ग्राम हल्दी और नहाने एवं कपड़ा धोने का एक नग साबुन शामिल किया गया है। यदि नागरिक राहत पैकेट मूल्य के बराबर की नगद राशि देना चाहें तो वह इसके लिए नगद राशि के रुप में रुपए भी दे सकते हैं। डोनेशन ऑन व्हील की टीम द्वारा इसके लिए पावती भी दिए जाएंगे।

Spread the love

You missed

गौ माता की अनदेखी पड़ी भारी तो चुनाव में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा!** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की दमदार रिपोर्ट सड़कों पर लगातार गौवंश की मौतों को लेकर अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गौ माता की सुरक्षा को लेकर यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो इसका राजनीतिक नुकसान आने वाले चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है। जनता के बीच सवाल उठ रहा है—गौ माता के नाम पर राजनीति और घोषणाएं बहुत हुईं, लेकिन सड़क पर बेजुबान गौवंश की जान बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी? लोगों की भावनाएं इतनी आहत हैं कि कई लोग इसे गौ माता के प्रति लापरवाही का श्राप तक बता रहे हैं। हालांकि यह जनभावना है, लेकिन सरकार के लिए यह एक गंभीर चेतावनी जरूर है। अब सवाल सीधा है—गौ माता की सुरक्षा के लिए सरकार कब जागेगी? या फिर चुनावी मैदान में जनता अपने वोट से जवाब देगी? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट — डी.एन. योगी

रायपुर में विधायक भावना बोहरा के निवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के साथ रात्रि भोजन हुआ। इसके बाद संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। रायपुर में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी.एन. योगी