राज्य के विभिन्न शहरों में वायु प्रदूषण के स्तर में आयी उल्लेखनीय गिरावट: पर्यावरण मंत्री श्री अकबर

पर्यावरण मंत्री ने राज्य में प्रदूषण की रोकथाम उपायों के संबंध में की समीक्षा

रायगढ़ के क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण अधिकारी श्री गेडाम को शो-काज नोटिस

रायपुर / वन तथा पर्यावरण एवं आवास मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रदूषण की रोकथाम उपायों के समुचित पालन के संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की। उन्होंने बताया कि राज्य के राजधानी रायपुर सहित विभिन्न बड़े तथा औद्योगिक शहरों में गत मार्च माह के प्रथम सप्ताह की तुलना में चतुर्थ सप्ताह तक वायु प्रदूषण के स्तर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है और स्थिति बेहतर पायी गई है। इनमें रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा शहरों में परिवेशीय वायु गुणवत्ता सूचकांक औसत पीएम 10-50 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर से कम अर्थात् अच्छे की श्रेणी में पाया गया है। जबकि रायगढ़ में यह स्थिति 50 से अधिक 60.54 है, जो अच्छे श्रेणी से निम्न अर्थात् संतोषजनक की स्थिति में है। वन मंत्री श्री अकबर ने इसके लिए पर्यावरण संरक्षण मंडल रायगढ़ के क्षेत्रीय अधिकारी श्री अजय गेडाम को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।
वन मंत्री श्री अकबर ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में मार्च के प्रथम से लेकर चतुर्थ सप्ताह तक वायु प्रदूषण के स्तर में जो कमी आयी है, इसके मुख्य कारण में लाॅकडाउन की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि कोरोना संकट के कारण लाॅकडाउन के दौरान रायपुर सहित विभिन्न बड़े शहरों में वाहनों की आवा-जाही में बेहद कमी आयी है। इस दौरान वाहनों का सड़क पर न चलना और निर्माण कार्य आदि का न होना भी वायु प्रदूषण के स्तर में आयी गिरावट में एक महत्वपूर्ण कारण है। इसके अलावा औद्योगिक गतिविधियों तथा प्रतिष्ठानों के परिचालन में कमी भी वायु प्रदूषण के स्तर के कम होने का मुख्य कारण है।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा की जा रही वायु प्रदूषण माॅनिटरिंग की रिपोर्ट के अनुसार मार्च के चतुर्थ सप्ताह में परिवेशीय वायु गुणवत्ता सूचकांक औसत पीएम 10-50 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर से कम राजधानी रायपुर में लगभग 32, भिलाई में 48.51, बिलासपुर में 50.45 तथा कोरबा में 37 है और इससे अधिक रायगढ़ में 60.54 है। यह सूचकांक मार्च माह के प्रथम सप्ताह की तुलना में बेहतर है। इस दौरान वायु प्रदूषण के स्तर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मार्च के प्रथम सप्ताह में वायु प्रदूषण का औसत पीएम 10-55.44 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर एवं पीएम 2.5-30.02 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर पाया गया। इसी प्रकार सल्फर डाई ऑक्साइड 17.60 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर एवं नाइट्रोजन आॅक्साइड 15.40 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर पाया गया। इसी प्रकार मार्च के चतुर्थ सप्ताह में वायु प्रदूषण का औसत घटकर पीएम 10-41.26 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर एवं पीएम 2.5-24.33 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर, सल्फर डाई ऑक्साइड 13.56 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर एवं नाइट्रोजन
ऑक्साइड 11.37 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर पाया गया।
इसी प्रकार एनआईटी रायपुर में मार्च के प्रथम सप्ताह में वायु प्रदूषण का औसत पीएम 10-43.88 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर एवं पीएम 2.5-29.68 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर, सल्फर डाई ऑक्साइड 13.28 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर एवं नाइट्रोजन ऑक्साइड 14.49 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर प्राप्त हुआ। यहां मार्च के चतुर्थ सप्ताह में वायु प्रदूषण का औसत घटकर पीएम 10 32.88 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर एवं पीएम 2.5-18.74 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटरए सल्फर डाई ऑक्साइड 8.20 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर एवं नाइट्रोजन ऑक्साइड 9.72 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर पाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

You missed

यशवंत सिंह ठाकुर द्वारा  प्रेस क्लब अध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप!** जिला प्रेस क्लब की जमीन बेचने के प्रयास का भी गंभीर आरोप—मामला थाने पहुंचा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा। जिला प्रेस क्लब कवर्धा की भूमि को लेकर विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने थाना कवर्धा में शिकायत देकर यशवंत सिंह ठाकुर, पिता दयाल सिंह ठाकुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, प्रेस क्लब की भूमि को कथित रूप से अपना बताकर दूसरे लोगों के साथ विक्रय का सौदा करने का प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्ष ने इस संबंध में बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपने की बात कही है। आरोप है कि 25 अगस्त 2026 को प्रेस क्लब के सामने जब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने इस मामले में यशवंत सिंह ठाकुर से पूछताछ की, तो विवाद बढ़ गया। शिकायत के अनुसार, उनके साथ मां-बहन की गाली-गलौज की गई और कथित रूप से धमकी देते हुए कहा गया— “तुम नाम मात्र के अध्यक्ष हो… इस जमीन पर कॉम्प्लेक्स बनाऊंगा और बिक्री भी करूंगा, कौन रोकता है देख लूंगा।”  अध्यक्ष ने अपनी शिकायत में जान-माल के खतरे की आशंका भी जताई है और पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यशवंत सिंह ठाकुर द्वारा   प्रकाश वर्मा को मां बहन की गाली देने वाला आडियो रिकाडिग थाना में दर्ज है।   प्रेस क्लब की जमीन का वास्तविक मालिकाना जिला प्रेस क्लब है, प्रकाश वर्मा के पास पुरा शासकीय दस्तावेज उपलब्ध है।  क्या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इस जमीन का विक्रय सौदा किया जा रहा था यह भी जांच का विषय है?   ऑडियो रिकॉर्डिंग में क्या सामने आएगा जो जांच का विषय है?   अध्यक्ष को धमकी देने के आरोप पर पुलिस क्या कार्रवाई करेगी? फिलहाल यह सभी आरोप शिकायत में लगाए गए हैं। मामले की पुलिस जांच और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।  मामला जमीन का है या दबंगई का? अब पुलिस जांच खोलेगी पूरा  राज! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

गौ माता की अनदेखी पड़ी भारी तो चुनाव में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा!** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की दमदार रिपोर्ट सड़कों पर लगातार गौवंश की मौतों को लेकर अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गौ माता की सुरक्षा को लेकर यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो इसका राजनीतिक नुकसान आने वाले चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है। जनता के बीच सवाल उठ रहा है—गौ माता के नाम पर राजनीति और घोषणाएं बहुत हुईं, लेकिन सड़क पर बेजुबान गौवंश की जान बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी? लोगों की भावनाएं इतनी आहत हैं कि कई लोग इसे गौ माता के प्रति लापरवाही का श्राप तक बता रहे हैं। हालांकि यह जनभावना है, लेकिन सरकार के लिए यह एक गंभीर चेतावनी जरूर है। अब सवाल सीधा है—गौ माता की सुरक्षा के लिए सरकार कब जागेगी? या फिर चुनावी मैदान में जनता अपने वोट से जवाब देगी? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट — डी.एन. योगी

रायपुर में विधायक भावना बोहरा के निवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के साथ रात्रि भोजन हुआ। इसके बाद संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। रायपुर में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी.एन. योगी