
कलेक्टर ने कवर्धा और बोडला विकासखण्ड में प्रवासी श्रमिकों के लिए संचालित राहत शिविर का निरीक्षण किया
कवर्धा, । कोविड-19 नोवेल कोरोना वासरस के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में लाॅकडाउन किया गया है। इसके तहत कबीरधाम जिले की मध्यप्रदेश,बेमेतरा, राजनांदगांव और मुंगेली जिले की सीमा भी सील कर दी गई हैं। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने आज जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के साथ संयुक्त रूप से जिले के बोड़ला नगर पंचायत का औचक निरीक्षण किया। इसके पहले कलेक्टर ने कवर्धा में प्रवासी श्रमिकों के लिए संचालित राहत शिविर का भी अवलोकन किया।
कलेक्टर ने बोडला विकाखण्ड में संचालित गुड़ फैक्ट्री, हरिनछपरा में शासकीय राशन दुकान और प्रवासी श्रमिकों के लिए संचालित राहत शिविर का अवलोकन कर अधिकारियांें को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, कवर्धा सीएमओ श्री लवकुश सिंगरौल, बोडला अनुविभागीय राजस्व श्री विनय सोनी, जपद पंचायत सीईओ श्री जेआर भगत, तहसीलदार श्री मनीष वर्मा, श्री अमन चतुर्वेदी, बोड़ला नगर पालिका अधिकारी खाद्य निरीक्षक आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। 
कबीरधाम जिले में दूसरे राज्यों से आने वाले श्रमिकों व अन्य व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर ठहराने, भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए कवर्धा-राजनांदगांव मार्ग में संचालित 50 बिस्तरीय शिशु मंदिर के छात्रावास को राहत शिविर के रूप में बनाया गया है। इसके अलावा बोड़ला में प्री मेट्रिक आदिवासी
बालक छात्रावास को राहत शिविर के रूप में संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर ने इस सभी राहत शिविरों का निरीक्षण करते हुए 50 प्रवासी श्रमिकों और अन्य व्यक्तियों के लिए भोजन समाग्री यहां सुरक्षित रखने के लिए निर्देशित किया है। कलेक्टर ने शासकीय राशन दुकानों को भी औचक निरीक्षण किया। उन्होने अधिकारियों को प्रवासी श्रमिकों के लिए बनाए गए राहत शिविरों और शासकीय राशन दुकानों में कोरोना वायरस के संक्रमण को दूरे करने और रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
यहां बताया गया है कि यहां बताया गया कि कबीरधाम जिले में कोविड-19 कोरोना वायरस से उत्पन्न परिस्थियों के परिपेक्ष्य में संकटापन्न जरूरत पंजीकृत श्रमिकों, कर्मकारांे को आवश्यकतानुसार तत्कालिन सहायता प्रदान करने के लिए जिला हेल्प लाईन नम्बर 07741-232609 6265363846, 8959375295, 9425245724 जारी किया है। इस नम्बर को भी प्रसार करने के लिए निर्देशित किया है।
*कलेक्टर ने गुड़ फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों पास पहुंचकर राशन समाग्री की जानकारी ली*
कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने बोड़ला विकासखण्ड के हरिनछपरा में संचालित गुड़ उद्योग का औचक निरीक्षण किया। उन्होने गुड़ उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों के हाॅल-चाल से रूबरू हुए। उन्होने प्रत्येक परिवारों के पास पहुंचकर उनके घरों में उलब्ध राशन समाग्रियों की जानकारी ली। यहंा बताया गया कि इस गुड़ फैक्ट्री में मध्यप्रदेश के 12 और उत्तर प्रदेश के 10 श्रमिक वर्तमान में है। कलेक्टर ने सभी की यात्रा हिस्ट्री की जानकारी लेतेे हुए एहतियात के तौर पर सभी श्रमिकों केा स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर गुड़ उद्योग के संचालक को निर्देशित करते हुए कहा कि कोराना वायरस के रोकथाम के लिए जारी लाॅकडाउन तक सभी श्रमिकों का सुरक्षित यहा ं रखने की जिम्मेदारी है। लाॅक डाउन के दौरान किसी भी श्रमिकों को छुट्टी नहीं देने के कड़े निर्देश दिए है। उन्होने इस संचालक को काम कराते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और दिन में कम से कम प्रत्येक तीन घंटे में हाथों की अच्छी तरह से साबुन से धुलाने के लिए निर्देेशित किया है। कलेक्टर ने सभी श्रमिकों को कोराना वायरस के रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानी बरते के लिए भी कहा है


