बजट प्रतिक्रिया – दिशाहीन एवं निराशाजनक बजट: मोतीराम चंद्रवंशी कवर्धा। पंडरिया के पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी ने राज्य सरकार के बजट को दिशाहीन और निराशाजनक बताया है। पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी ने राज्य के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह कैसा बजट है जो केवल केन्द्र की योजनाओं में राज्य द्वारा दिए जाने वाले राज्यांश की घोषणा मात्र है। आज फिर भूपेश सरकार ने युवाओं व महिलाओं को निराश करने का काम किया है। जनघोषणा पत्र में बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस उसे पूरा करने के लिए संजीदा नही है। जनघोषणा पत्र इस बजट के बाद केवल जनता के लिए धोखा पत्र साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस पूरे बजट में कहीं भी छत्तीसगढ़ के आम जनों की चिंता नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार अपने घोषणा पत्र में किये गये वादों को भी पूरा करने में नाकाम है। शराबबंदी को लेकर कुछ भी नहीं किया गया है। जिन वादों के साथ कांग्रेस सत्ता में आयी है उन्हीं वादों से मुकर रही है। उन्होंने कहा कि उद्योगों को निराशा हाथ लगी है। आधारभूत संरचना को मजबूत करने के दिशा में कोई काम नहीं हुआ है। निवेश की संभावनाएं शून्य हैं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा की कोई चिंता नहीं की गई है। पूर्व विधायक श्री चंद्रवंशी ने कहा कि गरीब, मजदूर, किसान, युवाओं को बजट में ठगा गया है। बजट पूरी तरह से कोरी कल्पनाओं पर केंद्रित है। विकास की सोच से कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि ये छत्तीसगढ़ में वादाखिलाफी का सबसे बड़ा बजट है। कांग्रेस सरकार ने पूरी तरह से असफल बजट पेश किया है। Spread the love Post navigation थाना रेंगाखार के सुदूर वनाचंल क्षेत्र के ग्राम कन्हारी में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन।* दिनांक 15.02.2020 से 01.03.2020 तक पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के निर्देषन में हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन। क्रिकेट प्रतियोगिता में वनाचंल क्षेत्र के कुल 15 टीमों ने लिया हिस्सा। । छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार का दूसरा बजट पूर्ण रुप से फ्लाप शो रहा है । यह सरकार अपने वादे से भागती दिख रही है ।