अपहृत बालक डोनेष कुमार राणा के अपहरणकर्ता 03 आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,
फिरौती के लिए किया था, अपहरण,अपहरण के चंद घंटो बाद ही कर दिये थे हत्या,अपराध क्रमांक,198/19धारा363भादवी

                                          ये है तिनो आरोपी

कवर्धा,संपूर्ण समाचार इस प्रकार से है,दिनांक-26.12.2019 को थाना सहसपुर लोहारा क्षेत्र के ग्राम बिरोड़ा का कुशल राम राणा पिता धनसिंग राणा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका छोटा लड़का डोनिश कुमार राणा उर्फ हिमांशु राणा उम्र-09 साल, सायं करीबन 05ः30 बजे बैडमिंटन व चिड़िया लेकर घर के नजदीक खेलने निकला था जो रात तक घर नही आया तब मै बस्ती में जाकर उनके दोस्त व परिवार में मोबाईल के द्वारा पूछताछ कर पता किया जिससे कोई पता नही चला। उक्त अपहरण की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को घटना से अवगत कराया गया, जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा को ग्राम बिरोड़ा जाकर पतासाजी करने हेतु निर्देशित किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये तत्काल घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग एवं श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव को अवगत कराने पश्चात मार्गदर्शन प्राप्त कर स्वतः घटना स्थल पहुॅच कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा को गंभीरता से अपहृत बालक की पतासाजी करने निर्देशित किया गया तथा घटना की गंभीरता को देखते हुये पृथक से थाना एवं तकनीकी टीम गठित कर पतासाजी में लगाया गया। पतासाजी के दौरान अपहृत बालक की पता तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा ईश्तहार एवं उद्घोषणा जारी कर पता बताने वाले को 10,000/- रूपये का ईनाम दिये जाने का घोषणा किया गया है।

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेज, दुर्ग एवं श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगंाव के मार्गनिर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम लगातार अपहृत बालक का पतातलाश में घटना के सभी संभावनाओं पर निरंतर कार्य किया गया, इस दौरान रेंज स्तर से दुर्ग एवं राजनांदगांव टीम तथा स्थानीय तकनीकी टीम के द्वारा भी हरसंभव प्रयास किया गया। पतासाजी के दौरान आपसी रंजिश की भी संभावनाओं को देखते हुये कार्य किया गया तथा क्षेत्र के आपराधिक एवं संदिग्ध व्यक्तियों से भी लगातार पूछताछ की गई। अप्रिय घटना के

अंदेशा पर गांव के आसपास के क्षेत्रो में सघन सर्चिग कराई गई थी। वरिष्ठ अधिकारियो से लगातार प्राप्त मार्ग निर्देशन एवं उत्साहवर्धन से पुलिस टीम अपहृत बालक को निरंतर पतातलाश करती रही, इसी दौरान संदिग्ध यशवंत पाली को निगरानी में लेकर जाॅंच पड़ताल किया गया, जो पुलिस की पूछताछ में अपनी गुनाह कबूल करते हुये बताया कि इनके दो साथी हेंमत पाली एवं कोमल पाली तीनो मिलकर आज से करीब 02 माह पूर्व से गांव में मिले और योजना बनाये कि गांव के कुशल राणा काफी पैसे वाला है उसके छोटे लड़के हिमांशु का अपहरण करेगे और तीस लाख रूपये की फिरौती वसूल करेगें, तभी से ये लोग हिमांशु राणा की निगरानी कर रहे थे। दिनांक-26.12.2019 के शाम करीब 05ः30 बजे हिमांशु राणा अपने घर के बाहर गांव के अन्य छोटे बच्चो के साथ बैडमिंटन खेल रहा था। जिसे आरोपी हेमन्त पाली बहला फुसलाकर गांव के स्कूल अंदर ले गया जहां पर इनके अन्य साथी पहले से मौजूद थे। आरोपीगण अपहृत बालक के मुंॅह में सेलो टेप लगाने लगे उसी दौरान बालक हिमांशु राणा चिल्लाकर आवाज करने लगा तो पकड़े जाने के डर से आरोपीगणों ने गमछा से बालक का गला दबाकर एवं पत्थर से सिर में वारकर हत्या कर दिये। आरोपीगण अपहृत बालक हिमांशु राणा की हत्या करने के पश्चात् शव को ठिकाना लगाने के लिए जुट के बोरा में भरकर अपने घर से कंबल व मोटरसायकल लाकर मोटरसायकल में तीनों सवार होकर तथा अपहृत मृत बालक को लेकर अंधरूनी रास्तो से होकर ग्राम टाटावाही के बाहर ग्राम धनौरा रोड़ किनारे घुरूवा के गड्डा में दबा दिये थे। शव को ठिकाना लगाने के बाद तीनों मोटर सायकल से अपने घर आ गये। रात्रि में प्रार्थी कुशल राणा के द्वारा अपने बालक की गुम होने की सूचना गांव वालों को दी तो गांव वाले आसपास पता तलाश किये उस दौरान उक्त आरोपीगण भी गांव वालो के साथ पतातलाश मे लगे रहे।

पुलिस टीम द्वारा आरोपीगणों से पृथक-पृथक पुछताछ किया जाकर आरोपियो के मेमोरेण्डम कथन अनुसार ग्राम टाटावाही बस्ती के बाहर रोड किनारे के घुरूवा गड्डा के पास से अपहृत मृत बालक हिमांशु राणा के घटना दिनंाक को पहने हुए कपड़े, जुट का बोरा, कंबल तथा पास के जंगल से कुछ हड्डियां बरामद की गयी है। जांच कार्यवाही में एफएसएल टीम युनिट से सहयोग प्राप्त किया गया।
प्रकरण की विवेचना में डाॅ. लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा, श्री अनिल कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, श्री बी.आर. मण्डावी उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय/अजाक) के मार्गनिर्देशन में पुलिस टीम द्वारा लगातार अपहृत बालक हिमांशु राणा की पतातलाश करते हुए सफलता प्राप्त की गई है। प्रकरण के निराकरण में पुलिस टीम थाना प्रभारी स.लोहारा निरीक्षक मुकेश यादव, थाना प्रभारी सिंघनपुरी जंगल उप निरीक्षक आनंद शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक संजय मेरावी, चंद्रकांत तिवारी, गिरिजाशंकर यादव, उदल मरकाम, कोदूराम नागवंशी, प्रधान आरक्षक बालक दास टंडन, खुबराम साहू, महेश वर्मा, चन्द्रभुषण सिन्हा एवं आरक्षक रेखलाल सोनकर, देवनारायण चंद्रवंशी, राजेश्वर कोसरिया, रविशंकर जायसवाल, आकाश राजपूत, मनीष कुमार, कीर्ति वर्मा एवं अन्य टीम के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव क्षेत्र द्वारा कबीरधाम पुलिस टीम की सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए बधाई दी है।

गिरफ्तार आरोपी:

01. यशवंत पाली पिता स्व. रमेष पाली, उम्र-21 साल, साकिन बिरोड़ा, थाना स .लोहारा
02. कोमल उर्फ छोटू पाली पिता दिलीप पाली, उम्र-19 साल, साकिन बिरोड़ा, थाना स .लोहारा
03. हेमंत पाली पिता गणेश पाली, उम्र-19 साल, साकिन बिरोड़ा, थाना स .लोहारा

Spread the love

You missed