कवर्धादुर्ग

NSUI ने शासकीय पी जी कॉलेज में चलाया हॉस्ताक्षर अभियान

NSUI ने शासकीय पी जी कॉलेज में चलाया हॉस्ताक्षर अभियान

,डी,एन, योगी, कबीर क्रांति

कवर्धा,,JNU,दिल्ली एवं देश के विभिन्न शिक्षा संस्थानों में छात्रों पर हो रहे अत्याचार एवं गुंडागर्दी के विरोध में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार कवर्धा जिला उपाध्यक्ष शितेश चंद्रवंशी के नेतृत्व में पीजी कॉलेज कवर्धा में आर एस एस, बी जे पी एवं एबीवीपी गुंडागर्दी के विरोध में “हम आपके साथ हैं”

अभियान की शुरुआत किया गया। छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर गुंडागर्दी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से हस्ताक्षर करा रहे थे जिस दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं एवं छात्रो से झुमा- झपटी एवं गाली गलौज किया गया लेकिन छात्रों ने इसके विरोध में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हस्ताक्षर किया।

एबीवीपी के गुंडागर्दी के खिलाफ छात्रों ने आक्रोश व्यक्त किया और उनके खिलाफ बड़ी संख्या में आकर हस्ताक्षर अभियान में अपना योगदान दिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाया।

उक्त कार्यक्रम में एनएसयूआई के जिला सचिव सोनू कौशिक ,कृष्णकांत साहू, सौरभ दुबे, अभय सूर्यकांत गंधर्व, दिनेश जोशी, गणेश यादव, खोमन पोर्ते ,रामू, विकास योगी ,प्रकाश योगी ,संदीप बघेल, आनंद चंद्रवंशी, जय प्रकाश कौशिक,नवल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button