रायपुर

रायपुर, दुर्ग, धमतरी, रायगढ़ और चिरमिरी में कांग्रेस के महापौर, 10 नगर निगम में से 8 पर कांग्रेस का कब्जा

रायपुर, दुर्ग, धमतरी, रायगढ़ और चिरमिरी में कांग्रेस के महापौर, 10 नगर निगम में से 8 पर कांग्रेस का कब्जा
रायपुर: राजधानी रायपुर को सोमवार को नया महापौर मिल गया। एजाज ढेबर रायपुर के महापौर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने 41 वोटों के साथ भाजपा के मृत्युंजय दुबे पर 11 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं निर्वतमान महापौर प्रमोद दुबे रायपुर नगर निगम के सभापति चुने गए हैं। रायपुर नगर निगम की कुल 70 सीटों में से कांग्रेस के पास 34, बीजेपी 29 अन्य 7 सीट निर्दलीय जीते हैं। सभी निर्दलीय पार्षदों द्वारा कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी को मतदान में समर्थन मिला और इसी आधार पर एजाज ढेबर नगर निगम में महापौर बने।

सोमवार को हुए चुनावों में रायपुर के अलावा दुर्ग, धमतरी, रायगढ़ और चिरमिरी नगर निगम में भी कांग्रेस अपने महापौर बनवाने में सफल रही। दुर्ग में धीरज बाकलीवाल, धमतरी में विजय देवांगन, रायगढ़ में जानकी काटजू और चिरमरी में कंचन जायसवाल महापौर निर्वाचित हुए हैं। इसमें चिरमिरी में मतदान से ठीक पहले विपक्षी उम्मीदवारों के नाम वापस लेने से निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इससे पहले बिलासपुर, राजनांदगांव और जगदलपुर में भी कांग्रेस के महापौर निर्वाचित हो चुके हैं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button