कवर्धादुर्ग

पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर हुई बैठक

बड़ी संख्या में जीत कर आएंगे भाजपा समर्थित उम्मीदवार : किरण देव

कवर्धा । पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर चारो ब्लॉक मुख्यालयों में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई । पंडरिया और कवर्धा जनपद क्षेत्र में भाजपा प्रदेशमंत्री व कवर्धा जिला चुनाव प्रभारी किरण देव ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार भट्ट, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, नितेश अग्रवाल, रघुराज ठाकुर, विनोद बैस, गोपाल साहू ने भी संबोधित किया।  

भाजपा प्रदेशमंत्री व कवर्धा जिला चुनाव प्रभारी किरण देव ने कहा कि हमें निचले स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच कर पंचायत के चुनाव की तैयारी को लेकर अभी से जुट जाना होगा। उन्होंने कहा कि एक साल में कांग्रेस की सरकार पूरी तरह से असफल रही है। असफलता के मुद्दे पर ही हमें जनता के बीच जाना है। पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार बड़ी संख्या में जीत कर आएंगे। उन्होंने कहा कि सभी भाजपाजन उत्साह के साथ पंचायत चुनाव में भी जुट जाए। हमारा परिणाम बेहतर होगा और कांग्रेस को करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि धान खरीदी, शराबबंदी जैसे मुद्दों को जनता के बीच ले जाने की जरूरत है। इस दिशा में सभी कार्यकर्ता तन्मयता के साथ जुट जाए। बैठक में पदाधिकारियों ने पंचायत चुनाव को लेकर अपने सुझाव भी दिए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू, सुखदेव धुर्वे, परमेश्वर चंद्रवंशी, रतिराम भट्ट, मुकेश ठाकुर, चंदन पटेल, नीलाम्बर चंद्राकर, संतोष मिश्रा, राघवेन्द्र वर्मा, बरसाती लाल वर्मा, मंगलू परते, गुलाब साहू सहित मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Spread the love

Related Articles

Back to top button