कवर्धादुर्ग

सहसपुर लोहारा के बिड़ोरा से गांव से नौ वर्ष के बालक डोनेश गुमशुदा, तलाश जारी

सहसपुर लोहारा के बिड़ोरा से गांव से नौ वर्ष के बालक डोनेश गुमशुदा, तलाश जारी

पुलिस अधीक्षक ने लापता बच्चे की फोटो मीडिया को जारी की

कवर्धा-सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बिडौरा के नौ वर्ष के बाल डोनेश पिता कुशलराम राणा 26 दिसम्बर शाम 5 से लापता है। पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने गुमशुदा बच्चे की फोटो मीडिया को शेयर करते हुए कहा कि किसी को भी इस बाल के संबंध में जानकारी हो अथवा मिले तो तत्काल पुलिस नियत्रंण कक्ष मोबाईल नम्बर 94799192499 दूरभाष नम्बर 07741-232844 सहसपुर लोहरा थाना के दूरभाष नम्बर 07741269552, मोबाईल नम्बर 9479192416 पर तत्काल सूचना दे सकते है।
पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि गुमशुदा डोनेश पिता कुशलराम राण 26 दिसम्बर को शाम 5 बजे घर से बैड़मिंटन खेलने रैकेट लेकर घर से निकला था। उन्होने फोटो जारी करते हुए बताया कि बच्चें का हुलिया रंग सांवला, कद तीन फिट लगभग, लाल रंग का शर्ट पहना है। बाएं आंख के पास चोंट के निशान है। डीएपीएम कवर्धा में कक्षा तीसरी का छात्र है। वह हिन्दी, छत्तीगढी भी बोलता है। गुम होने की सूचना सहसपुर लोहारा थाना में 26 दिसम्बर को रात्रि 11ः30 बजे दिया गया है। गुमशुदा शासकीय स्कूल प्राथमिक शाला के पास से कही चला गया है। सहसपुर लोहरा थाना में गुम इंशान क्रमांक 44/2019 कायम कर पतासाजी की जा रही है। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कायम कर विवेचना में लिया गया है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button