
किसानों ने घेरा सबस्टेशन – लगातार बिजली कटौती और लगातार 10 दिन में नए 5 MVA पॉवर ट्रांसफार्मर को शिफ्ट नहीं कर पाने से नाराज थे ग्रामीण
कवर्धा,,,कोलेगांव सबस्टेशन में अतिरिक्त लोड होने के कारण आठ से 10 घंटे की बिजली कटौती हो रही है उक्त बिजली कटौती की समस्या को देखते हुए कोलेगाँव सबस्टेशन में अतिरिक्त नया 5 MVA का पॉवर ट्रांसफार्मर 15 दिन पूर्व से कोलेगाँव सब स्टेशन में लाया गया था
उक्त पावर ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने के लिए लगातार 5 दिन तक पूरे दिन बिजली बंद कर ट्रांसफार्मर को चढ़ाने का प्रयास किया गया लेकिन प्रशासन के उदासीन रवैया के कारण 5 दिन में भी नए ट्रांसफार्मर को शिफ्ट नहीं किया गया
प्रशासन के उदासीन रवैया और लगातार बिजली कटौती से त्रस्त छेत्र के दर्जनों गांव के सैकड़ों किसान सबस्टेशन कोलेगांव पहुंच गए और सबस्टेशन का घेराव कर दिए
तनाव की स्थिति को देखते हुए सुबह 11:00 बजे विद्युत विभाग के उच्च अधिकारी कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता कोलेगांव सबस्टेशन पहुंचे और नए पावर ट्रांसफार्मर आज ही लगाने की बात कही लेकिन किसानों ने नए ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के बाद ही सबस्टेशन से वापस हटने की जिद्द पर अड़ गए
अतः कार्यपालन अभियंता एवं सहायक अभियंता दोनो पूरी के साथ सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मौके पर मौजूद रहकर तत्काल क्रेन मशीन बुलाकर शाम 6:00 बजे तक नये पावर ट्रांसफार्मर को सब स्टेशन में शिफ्ट किया गया तब किसानों ने राहत की सांस ली और सब स्टेशन से वापस लौटने को तैयार हुए
कैलाश चंद्रवंशी
प्रदेश उपाध्यक्ष
भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़




