कवर्धा,। सुराजी गांव योजना से लोगों के जुड़ाव का ही नतीजा है कि ग्रामीण स्वंय आगे आकर अपने खेतों का पैरादान गौठान के लिए कर रहें है। जिले के बहुत से ग्रामीण अपने स्वेच्छा से पैरादान कर रहें है। आधुनिक तकनीक हारवेस्टर मशीन से कटने वाले धान का पैरा जो पहले उपयोग में नहीं आ पा रहा था उसे बेलर मशीन के सहयोग से बंडलींग बनाते हुए गौठान के लिए सुरक्षित रखा जा रहा है। जिससे की गौठान में आने वाले पशुधन को साल भर चारा सहज रूप से उपलब्ध हो। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विजय दयाराम के. ने जानकारी देते हुए बताया की ग्राम बिरकोना से विद्या बाई पति घुनारी ने अपने डेढ़ एकड़ खेत के पैरा को आदर्श गौठान बिरकोना के लिए दान दिया है। इसी तरह बिरकोना से ही राम निहोर पिता सुकालु ने अपने एक एकड़ खेत का पैरा दान कर दिया है। अब-तक बेलर मशीन के द्वारा पैरे का 105 बंडल तैयार किया गया है, तथा प्रति बंडल 15 किलो के मान से है। अब तक 15.75 क्विंटल पैरा का दान ग्रामीणां द्वारा किया गया है।
जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के ने बताया की जिले को बेलर मशीन, रायपुर कृषि यांत्रिकी विभाग से मिला है। इस मशीन का मुख्य उपयोग हारवेस्टर से काटे गये धान के पैरा को संग्रहित कर बंडलींग करना ही है, जिससे किसानों को बहुत सुविधा होती है। ग्राम धरमपुरा और मानिकचैरी के किसानों ने भी क्षेत्र के ग्रामीण कृषी विस्तार अधिकारी को पैरादान करने के लिए अपनी इच्छा जताई है। धरमपुरा से गीता कुमार पिता सिताराम एवं उत्तम कुमार पिता मिन्नू, ग्राम मानिकचैरी से छबी पिता भैरव एवं शिव कुमार पिता आजू राम ने अपने खेतों में पड़े पैरे को दान करने का संकल्प लिया है। इसी तरह स.लोहारा विकासखण्ड के ग्राम खड़ौदा के उपेन्द्र जायसवाल ने अपने 35 एकड़ खेत का पैरादान कर उसके संग्रहण कि सहमति दी है। ज्ञात हो की सुराजी गांव योजना के तहत जिले में प्रथम चरण पर 74 गौठान का निर्माण कार्य कराया गया है। गौठानों में पशुधन रहते है उनके चारे की व्यवस्था के लिए चारागाह का विकास तो किया ही जा रहा है साथ ही ग्रामीणों को पैरादान करने के लिए प्रशासन जागरूकता अभियान भी चला रहा है, जिसका नतीजा है कि ग्रामीण स्वेच्छा से आगे आकर बड़ी मात्रा में पैरादान कर रहें है। जो की इस योजना से लोगो के जुड़े होने को प्रदर्शित करता है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़