अब तक 71प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके है शिक्षक तुलस चंद्राकर

कवर्धा,राज्य व राष्ट्र स्तर पर वर्तमान मे शिक्षको के लिए सीखने व सिखाने के लिए अनेक आनलाईन कोर्स संचालित है शिक्षक चाहे तो घर मे रहकर भी कोर्स कर सकते है । मानव संसाधन कार्यालय दिल्लीः से सम्मानित राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक तुलस राम चंद्राकर जो वर्तमान मे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी मे पदस्थ है , जो यह बात साबित कर दीया है इन्होने विभिन्न आनलाईन कोर्स लगातार पूरा करते हुऐ अपनी शैक्षिक दक्षता मे विकास कर रहे है वर्तमान मे इनके द्वारा कुल 71 प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके है । कबीरधाम जिला मे ऐसा करने वाला पहला शिक्षक है साथ ही साथ इनके नवाचार क़ो द टीचर एप्प मे स्थान मिला है तथा माह सितंबर मे प्रेरणा स्रोत भी माना गया है ।

शिक्षक समाज से राष्ट्र स्तर पर सम्मानित हो चुके है –

शिक्षक तुलस अपने उत्कृष्ट कार्यो व नवाचार हेतु समाज , ब्लाक , जिला , राज्य व राष्ट्र स्तर से सम्मानित भी हो चुके है ।
शिक्षक तुलस चंद्राकर ने बताया मेरे द्वाराअब तक द टीचर एप से 49कोर्स , चाक लिट एप से 07कोर्स , क्विज माई जी .ओ .भी .बेब्साइड से 06और अन्य से 09 कोर्स घर मे 1-2घंटा अध्ययन कर सफलता पूर्वक पूर्ण कर चुका हूँ जो राज्य व राष्ट्रीय स्तर का है जिनके मुझे प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुके है । द टीचर एप द्वारा माह सितंबर मे मुझे प्रेरणा स्रोत भी माना था ।
आनलाईन कोर्स शिक्षा जगत के प्रख्यात व अनुभवी शिक्षको द्वारा बनाया गया जो प्राथमिक व उच्च प्राथमिक काक्षाओ के लिए बहुत ही लाभप्रद व बहुत ही उपयोगी है, चाहे तो शिक्षक साथी भी घर मे समय निकालकर यह कोर्स कर अपनी शैक्षिक दक्षता का विकास कर सकता है ।

टीचर एप शिक्षको का बड़ा प्लेटफार्म –
यह एप भारत सरकार द्वारा बनाया गया है जिसमें गणित , भाषा , पेडागाजी , शिक्षा शास्त्र , विज्ञान के कुल 53 कोर्स है जिसे देश भर के शिक्षक यह कोर्स कर अपनी दक्षता मे विकास कर रहे है । तथा अध्यापन कार्य मे उपयोग कर रहे है ।

मीडिया के माध्यम से अनुभव शेयर –
शिक्षक तुलस ने बताया कोर्स से प्राप्त अनुभवों क़ो मीडिया के माध्यम से जिला , राज्य व देश के नवाचारी शिक्षको के साथ साझा करता हूँ जिससे सीखने व सिखाने का लाभ होता है । साथ ही साथ विद्यार्थियों क़ो उनके अनुरूप व एक अच्छे माहौल मे किसी भी चेप्टर क़ो सिखाने मे मदद मिलता है।

Spread the love

You missed